एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य के खिलाफ एक और केस दर्ज, भाई पर भी FIR

Webdunia
सोमवार, 24 जुलाई 2023 (10:29 IST)
Jyoti Maurya: यूपी की चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के बाद उनकी जेठानी ने भी ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। धूमनगंज थाने में दहेज उत्पीड़न के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। शुभ्रा मौर्य ने एसडीएम ज्योति मौर्य पति आलोक मौर्य (Alok Maurya), अपने पति विनोद कुमार, ससुर और जेठानी समेत ससुराल के 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
 
ज्योति मौर्य की तरह उनकी जेठानी शुभ्रा ने भी ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, प्रताड़ना का आरोप लगाय है। जेठानी शुभ्रा मौर्य प्राइमरी स्कूल में टीचर हैं। शुभ्रा की शिकायत पर उनके पति विनोद मौर्य, ससुर राम मुरारी, सास लीलावती, जेठ अशोक मौर्य, जेठानी प्रियंका मौर्य, देवर आलोक मौर्य समेत एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। देवर आलोक मौर्य एसडीएम ज्योति मौर्य के पति हैं।
 
शुभ्रा मौर्य की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498ए, 377, 354, 452, 323, 504, 506, 427 और दहेज अधिनियम 1961 की धारा 3 व 4 के तहत केस दर्ज किया गया है। ससुरालियों पर दहेज की मांग करना, मारपीट करना, धमकी देना, गालियां देना, अप्राकृतिक यौन संबंध बनाना व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। धूमनगंज थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है। इसी थाने में एसडीएम ज्योति मौर्य ने भी अपने पति आलोक मौर्य व ससुराल वालों के खिलाफ लगभग इसी तरह के आरोप लगाकर मई महीने में एफआईआर दर्ज कराई है।
 
गौरतलब है कि शुभ्रा मौर्य की शादी विनोद मौर्य से वर्ष 2009 में हुई थी। जेठानी शुभ्रा का आरोप है कि आलोक की तरह ही उनके पति व ससुराल के लोगों ने शादी के वक्त झूठ बोला था। आरोप लगाया है कि धोखे में रखकर शादी की थी। देवरानी ज्योति की तरह शुभ्रा को भी शादी के 6 साल बाद सरकारी नौकरी मिली थी।
 
जेठानी शुभ्रा का कहना है कि इस सरकारी नौकरी में उनके पति या ससुराल वालों का कोई योगदान नहीं है। सरकारी टीचर बनने के लिए जो योग्यता होनी चाहिए, वह पढ़ाई उन्होंने शादी से पहले अपने मायके में ही पूरी कर ली थी। शादी के बाद वह भी ज्योति की तरह ही अफसर बनने की तैयारी कर रही थी, लेकिन सेलेक्शन नहीं होने पर टीचर बन गई।
 
आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने शादी के वक्त पति विनोद को सरकारी विभाग में ऑफिसर बताकर रिश्ता तय किया था जबकि वह सीजीएसटी विभाग में आज भी स्टेनोग्राफर ही हैं। आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उनसे दहेज में 5 लाख रुपए की कार, 5 लाख की ज्वेलरी, 5 लाख रुपए नकद और करीब इतनी ही कीमत के गृहस्थी के सामान लिए थे। विनोद के साथ उनकी शादी जेठानी ज्योति मौर्य के ब्याह से 1 साल पहले 2009 में हुई थी।(एजेंसी)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, गिरफ्तारी पर क्या कहा?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रणवीर इलाहबादिया को फटकार, पासपोर्ट सरेंडर करने को भी कहा

उदित राज के बिगड़े बोल, मायावती ने किया पलटवार

उत्तराखंड हाईकोर्ट का सवाल, लिव-इन का पंजीकरण गोपनीयता पर हमला कैसे?

कनाडा में रनवे पर पलटा विमान, 80 लोग थे सवार

अगला लेख
More