कुमार विश्वास को महंगा पड़ा तैमूर पर बयान, कांग्रेस सांसद ने लगाई फटकार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 जनवरी 2025 (15:34 IST)
kumar vishwas news in hindi : कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने रविवार को कवि कुमार विश्वास पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें किसी की निजी जिंदगी में दखल देने का अधिकार नहीं है। विश्वास ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के बेटे का नाम तैमूर रखे जाने पर हाल में एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने इससे पहले तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के आवास का नाम ‘रामायण’ होने को लेकर भी एक विवादित टिप्पणी की थी। ALSO READ: जिस लंगड़े ने हमारी मां-बहनों का..., कुमार विश्वास ने बेटे का नाम तैमूर रखने पर साधा सैफ-करीना पर निशाना!
 
शर्मा ने कुमार विश्वास के इन विवादित बयानों के बारे में पूछे जाने पर यहां पत्रकारों से कहा कि वह बड़े कवि हैं और उन्हें किसी की निजी जिंदगी में दखल नहीं देना चाहिए।
 
अमेठी से लोकसभा सदस्य शर्मा ने कहा कि ऐसे बयान से उनका (कुमार विश्वास का) कद घटता है, इस तरह की भाषा का प्रयोग उन्हें नहीं करना चाहिए। मैं इस बात का समर्थन नहीं करता हूं। उन्होंने पहले भी इस तरह के बयान राजस्थान में दिये थे तो उनके साथ क्या हुआ, वही जानते हैं।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सेवा में राजनीति नहीं की। सेवा, कांग्रेस की परम्परा रही है, अमेठी और रायबरेली में सेवा की परंपरा गांधी परिवार की प्रेरणा से जारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हमेशा जरूरतमंदों की सहायता की है और यह परम्परा आज भी कायम है। शर्मा ने कहा कि जनता-जनार्दन को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों से बात कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि यूपी के मुरादाबाद में आयोजित हुए एक कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने बिना नाम लिए ही करीना कपूर और सैफ अली खान पर निशाना साधा। उन्होंने  कहा कि वो किसी से डरते नहीं है। उन्होंने तैमूर अली खान के नाम को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा कि इन सितारों को बच्चे का नाम रखने के लिए क्या कोई और नाम नहीं मिला जो उन्होंने देश पर आक्रमण करने वाले, भारत की मां-बहन का रेप करने वाले शख्स पर अपने बच्चे का नाम रखा। साथ ही उन्होंने कहा कि वो तैमूर को हीरो तो क्या विलेन भी नहीं बनने देंगे।
 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के दौरान POK पर कब्जा क्यों नहीं किया, प्रधानमंत्री मोदी से किसने किया यह सवाल

कर्नाटक में 18 भाजपा विधायकों का निलंबन हुआ रद्द, विधानसभा अध्यक्ष खादर ने दी यह नसीहत

हिंदू मजबूत होंगे तभी दुनिया में... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा

भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, जापान को पछाड़ा, प्रति व्यक्ति आय में हुई बढ़ोतरी

पहलगाम हमले पर भाजपा सांसद जांगड़ा के बयान पर बवाल, क्या है कांग्रेस की मोदी से मांग

सभी देखें

नवीनतम

पूरा पागल हो गया है, रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की पर भी हमला

नीति आयोग की बैठक में नहीं शामिल हुए CM नीतीश, तेजस्वी यादव ने किया ऐसा कटाक्ष

इसराइल ने गाजा पर फिर किए हमले, बच्चों समेत 38 लोगों की मौत

UP : कंटेनर से टकराई बेकाबू कार, 4 लोगों की मौत

अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए

अगला लेख