शहीद के स्‍मारक पर भी बुलडोजर चला रही भाजपा, अखिलेश यादव बोले- जरा भी शर्म बची है तो करें पुनर्स्थापना

अवनीश कुमार
रविवार, 1 सितम्बर 2024 (14:18 IST)
Akhilesh Yadav targeted BJP over the issue of martyr's memorial : मैनपुरी में वीर शहीद मुनीश यादव के स्मारक की दीवार गिराने के मामले ने तुल पकड़ लिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया X पर पोस्ट में मैनपुरी में शहीद मुनीश यादव के स्मारक पर हुए बुलडोजर एक्शन का वीडियो शेयर किया है। सपा मुखिया ने कहा कि बीजेपी अब शहीदों के स्मारक को भी नहीं छोड़ रही है।
ALSO READ: अखिलेश यादव ने भाजपा को क्यों कहा भारतीय जमीन पार्टी?
अखिलेश यादव ने X पर लिखा कि भाजपा अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोजर चलवा रही है। मैनपुरी में करगिल के वीर शहीद मुनीश यादव के सन् 2000 में बने प्रतिमा स्मारक को मिट्टी में मिलाने का जो दुस्साहस प्रशासन ने शासन के इशारे पर किया है, उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच मूक आक्रोश पनप रहा है।
ALSO READ: मंत्रालयों में लेटरल एंट्री से भर्ती पर बवाल, क्‍या बोले अखिलेश यादव और मायावती
देश के मान-सम्मान के लिए जीवन न्योछावर करने वालों की शहादत का मोल भाजपाई कभी नहीं समझ सकते, क्योंकि इतिहास गवाह है कि आज़ादी के आंदोलन में जो लोग स्वतंत्रता सेनानियों का साथ देने की बजाए औपनिवेशिक शासकों के कान-आंख बनकर रहे, वो भला बलिदान की कीमत क्या जानें। भाजपा की सियासत शहीदों में भी भेदभाव करने लगी है। ये नकारात्मक राजनीति का निकृष्टतम रूप है।
<

भाजपा अब शहीदों के स्मारक पर भी बुलडोज़र चलवा रही है। मैनपुरी में कारगिल के वीर शहीद मुनीश यादव के सन् 2000 में बने प्रतिमा स्मारक को मिट्टी में मिलाने का जो दुस्साहस प्रशासन ने शासन के इशारे पर किया है, उससे देश के सैनिकों और देशप्रेमियों के बीच मूक आक्रोश पनप रहा है।

देश के… pic.twitter.com/qsQNPn818z

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 31, 2024 >
यदि भाजपा में जरा भी शर्म बची है तो मंडल से लेकर जिले स्तर के सभी बड़े अधिकारियों को तत्काल निलंबित करे और प्रतिमा-स्मारक की ससम्मान पुनर्स्थापना करे। नहीं तो हम सब मिलकर ये कार्य करेंगे। वहीं अखिलेश यादव के इस बयान से सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता व बीजेपी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए हैं और एक-दूसरे पर जमकर राजनीतिक हमला बोल रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More