माघ पूर्णिमा पर संगम तट पर आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया पर्व स्नान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं शुभ कामनाएं

अवनीश कुमार
शनिवार, 24 फ़रवरी 2024 (10:16 IST)
Maghi Purnima Festival Bath Prayagraj: माघी पूर्णिमा (Maghi Purnima) का 5वां प्रमुख स्नान पर्व माघ पूर्णिमा आज है। इस मौके पर भोर सुबह से ही प्रयागराज (Prayagraj) में संगम (Sangam) के तट पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। हजारों की संख्या में संगम के तट पर श्रद्धालु स्नान (Snan) करने के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन का अनुमान है कि कम से काम 30 से 35 लाख श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचेंगे जिसके चलते जिला प्रशासन भी अलर्ट है।

ALSO READ: माघ पूर्णिमा के दिन क्या है स्नान का महत्व
 
तैयार किए गए हैं 12 घाट : जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए स्नान के लिए 12 घाट तैयार किए गए हैं। घाटों पर सारी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई है। इसके साथ ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है। घाटों पर पुआल आदि का प्रबंध कर दिया गया है। प्रभारी अधिकारी माघ मेला दयानंद प्रसाद ने बताया कि सभी बंदोबस्त मौनी अमावस्या जैसे ही किए गए हैं। किसी भी प्रकार से श्रद्धालुओं को स्नान करने में समस्या नहीं होगी।

 
मुख्यमंत्री ने दीं शुभकामनाएं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि पावन पर्व 'माघ पूर्णिमा' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 'तीर्थराज' प्रयाग में संगम-स्नान हेतु देश-विदेश से पधारे पूज्य संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों का हार्दिक अभिनंदन!

ALSO READ: माघ पूर्णिमा के दिन करें 5 खास उपाय, सुख समृद्धि घर आए
 
क्या है इस स्नान का महत्व? : मान्यता है कि माघी पूर्णिमा पर देवता भी रूप बदलकर गंगा स्नान के लिए प्रयाग आते हैं इसलिए इस तिथि का विशेष महत्व धर्मग्रंथों में बताया गया है। जो श्रद्धालु तीर्थराज प्रयाग में 1 मास तक कल्पवास करते हैं, माघी पूर्णिमा पर उनके व्रत का समापन होता है। सभी कल्पवासी माघी पूर्णिमा पर माता गंगा की आरती-पूजन करके साधु-संन्यासियों और ब्राह्मणों को भोजन कराते हैं। बची हुई सामग्री का दान कर देवी गंगा से फिर बुलाने का निवेदन कर अपने घर जाते हैं। कहते हैं कि माघ पूर्णिमा पर ब्रह्म मुहूर्त में नदी स्नान करने से रोग दूर होते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: हरियाणा में हुआ पेट्रोल 25 पैसे सस्‍ता, जानें अन्य राज्यों के ताजा दाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज कोलकाता ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

iPhone 16: भारत में आईफोन-16 की बिक्री, सेल शुरू होते ही स्टोर के बाहर लंबी कतारें

शॉपिंग मॉल के एंट्री गेट पर की पेशाब, 26 हजार का जुर्माना

अमेरिका की ध्रुवी पटेल 'मिस इंडिया वर्ल्डवाइड' 2024 घोषित

अगला लेख
More