Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 (22:17 IST)
Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 (22:21 IST)
मथुरा। उत्तरप्रदेश में मथुरा जंक्शन पर सोमवार को मृत पाए गए एक वृद्ध भिखारी के सामान से 91 हजार रुपए से अधिक की नकदी मिली है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार भिखारी की शिनाख्त का प्रयास जारी है और शव को शिनाख्त की आशा में कानून के मुताबिक 72 घंटे के लिए दावेदार के इंतजार में शवगृह में रखवा दिया गया है।
मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक शिवपाल सिंह ने बताया कि थैली में नोटों के साथ पंजाब नेशनल बैंक की एक पर्ची मिली है जिससे उसके खाते की पहचान कर उसका पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है जिसमें सिम कार्ड नहीं था।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta