बदायूं में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 (12:46 IST)
Badaun Crime News: उत्तरप्रदेश के बदायूं (Badaun) जिले में 7 वर्षीय बच्ची से बलात्कार की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हो गया।
 
बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम सब्जी खरीदने बाजार गई बच्ची अचानक लापता हो गई। उसके परिजन उसकी तलाश करते रहे और रात में उसका शव अर्द्धनग्न अवस्था में एक खंडहर मकान में मिला।ALSO READ: फ्रांस में 72 साल की महिला के साथ वर्षों तक सामूहिक बलात्कार कांड ने उजागर की पशुता
 
आरोपी को पकड़ने के लिए एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) टीम के अलावा पुलिस के कई दल गठित किए गए और आरोपी को पुलिस ने शनिवार सुबह 4 बजे बीनपुर रोड पर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई है और मुठभेड़ के दौरान उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। इस मुठभेड़ में मनोज नाम का एक कांस्टेबल भी गोली लगने से घायल हो गया। मृतक बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ALSO READ: ठाणे में नाबालिग से बार-बार बलात्कार, मई से रेप कर रहा था 28 वर्षीय आरोपी
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि इस मामले को सुलझाने के लिए रात में ही एसओजी समेत कई पुलिस दलों को लगाया गया था। रात में ही आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए जिसके आधार पर आरोपी की पहचान जाने आलम (22) के रूप में हुई और उसकी तलाश शुरू की गई।
 
सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 4 बजे पुलिस और आरोपी के बीच बीनपुर रोड पर मुठभेड़ हुई। आरोपी ने पुलिस दल पर गोलीबारी की जिसमें मनोज नाम का कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ALSO READ: बंगाल के गवर्नर ने बलात्कार और हत्या की घटना को बताया सबसे शर्मनाक पल
 
उन्होंने बताया कि आरोपी जाने आलम ने एक खंडहर हो चुके मकान में लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और जब लड़की चिल्लाने लगी तो उसने पहले लड़की के सिर को दीवार पर कई बार मारा और फिर ईंट से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
 
एसएसपी ने यह भी बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। सिंह ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म जैसी कोई घटना नहीं हुई है। दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिल पाएगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

ममता बोलीं, केंद्र से औपचारिक अनुरोध प्राप्त होने पर ही बहुदलीय राजनयिक मिशन में वे अपने प्रतिनिधि भेजेंगी

उत्तराखंड में अर्धसैनिक बलों के जवानों से मिले केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्‍डा

भोपाल में 8 हजार पेड़ काटने की तैयारी के विरोध में प्रदर्शन, पेड़ों से चिपककर और रक्षा सूत्र बांध कर विरोध प्रदर्शन

Priyanka Senapati: कौन हैं यूट्यूबर प्रियंका सेनापति? पाकिस्‍तानी जासूस ज्योति मल्होत्रा से क्‍या है कनेक्‍शन?

बेंगलुरु में 24 घंटों में 4 इंच बारिश, जगह जगह जलभराव से यातायात बाधित, IMD का और भी वर्षा का अलर्ट

अगला लेख