UP: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दीवार ढहने से 6 लोगों की मौत

हिमा अग्रवाल
शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (12:20 IST)
happiness of marriage turned into mourning: उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) के मऊ जिले के घोसी में शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। यहां पर हल्दी रस्म (Haldi ceremony) के दौरान एक पुराने हाते की दीवार भरभराकर सड़क पर गीत गाती जा रहीं महिलाओं और बच्चों के ऊपर गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 23 लोग घायल हुए हैं। हादसे के समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
जिलाधिकारी व एसपी मौके पर पहुंचे : घटना की जानकारी मिलते ही हादसे वाली जगह पर जिलाधिकारी अरुण कुमार व एसपी अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को रेस्क्यू करते हुए उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। घोसी कस्बे के रहने वाले ब्रजेश गुप्ता के बेटे की शादी 9 दिसंबर को होनी थी। शादी से 1 दिन पहले घर में उत्सव का माहौल था। नातेदार व आसपास के लोगों का शादी वाले घर में जमावड़ा था, वहीं घर की महिलाएं-बच्चे रस्मों की तैयारी में जुट गए।
 
धार्मिक अनुष्ठान के लिए जा रहे थे : शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को हल्दी की रस्म के लिए दूल्हा पक्ष के लोग मदा समसपुर स्थित पोखरी के निकट धार्मिक अनुष्ठान के लिए जा रहे थे। सड़क पर 50 के करीब महिला, बच्चे और अन्य लोग मंगल गीत गुनगुनाते हुए गंतव्य की तरफ बढ़ रहे थे। जैसे ही ये लोग घोसी कस्बे के अस्करी स्कूल वाजिद खान के हाते के पास पहुंचे, वहां खड़ी 15-16 फुट की एक पुरानी दीवार अचानक उनके ऊपर ढह गई।
 
दीवार गिरते ही चीख-पुकार मची : हादसे के समय ब्रजेश गुप्ता का परिवार कुछ लोगों के साथ आगे निकल आया। पीछे आ रहीं लगभग 25-30 महिलाएं और बच्चे दीवार की चपेट में आ गए। मौके पर दीवार गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग, दबे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए पहुंच गए।
 
6 लोगों की मौत व 16 घायल : घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर जेसीबी मशीन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है जिसमें 4 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। हालांकि 16 घायलों का सरकारी और निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग एम्बुलेंस के हूटर की आवाज से दहला : हादसे की भयावहता को इस बात से समझा जा सकता है कि घटना के बाद मऊ जिला और राष्ट्रीय राजमार्ग एम्बुलेंस के हूटर की आवाज से दहल गया। बड़ी संख्या में घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाना पुलिस व प्रशासन के लिए चुनौती थी। एक के बाद एक एम्बुलेंस सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। ऐसे में एम्बुलेंस चालकों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हूटर बजाकर मार्ग खाली करवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 
आज बारात आनी थी : बलिया में आज बालेन्दु की बारात आनी थी। दुल्हन के घर में भी दूल्हे के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से चल रही थी। ऐसे में बलिया में दु:खद समाचार पहुंचा था। वधू पक्ष की खुशियां भी गम में बदल गईं। जहां नाचते-गाते डोली उठनी थी, वहां आज सन्नाटा पसरा हुआ है! 
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More