Hanuman Chalisa

बड़ा झटका, ATM से पैसा निकालना हो सकता है महंगा, RBI से एटीएम ऑपरेटर्स ने की मांग

Webdunia
मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 (08:04 IST)
आने वाले दिनों में ATM से पैसा निकालना महंगा पड़ सकता है। एटीएम ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने भारतीय रिजर्व बैंक  (RBI) से इंटरचेंज फी बढ़ाने की मांग की है। 
 
फी बढ़ाने के पीछे ऑपरेटर्स का तर्क है कि आरबीआई के सुरक्षा मानकों का पालन करने के से एटीएम को चलाने में आने वाली लागत बढ़ती जा रही है। 
 
मशीन के मेंटेनेंस में भी लागत बढ़ गई है जबकि उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्हें कोई फायदा नहीं हो रहा है। इस कारण इंटरचेंज फी बढ़ाना आवश्यक हो गया है।  
 
ट्रांजेक्शन फेल होने पर लगता है चार्ज : यदि कोई ग्राहक दूसरे बैंक के एटीएम से रुपए निकालता है लेकिन पर्याप्त बैलेंस नहीं होने का कारण यह ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है उस पर चार्ज लगता है।
 
यह चार्ज प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए होगा। इस पर टैक्स अलग से लगता है। ये नियम एसबीआई और आईडीबीआई बैंक सहित कई बैंकों पर लागू है।
 
आरबीआई ने प्रति ग्राहक मुफ्त ट्रांजेक्शन की अधिकतम सीमा 5 और इंटरचेंज फी प्रति ट्रांजेक्शन 15 रुपए तय कर रखी है। 
 
एटीएम इंडस्ट्री या कंफेडरेशन ऑफ इंडियान इंडस्ट्री (सीएटीएमआई) का कहना है कि कंपनियों को कारोबार चलाने के लिए यह रकम पर्याप्त नहीं है।
 
आरबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी को 13 फरवरी को भेजे गए एक पत्र के अनुसार कं‍पनियों को लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है, जो एटीएम बिजनेस पर असर डाल रहा है। इससे नए एटीएम लगाने की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

नवीनतम

साध्वी हर्षा रिछारिया के बयान पर ब्रज के संतों का विरोध, कहा- पूरे संत समाज पर सवाल उठाना अनुचित

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

अगला लेख