dipawali
✕

क्यों नहीं छापता RBI अनगिनत नोट?

Webdunia
शनिवार, 25 मार्च 2023 (10:23 IST)
- ईशु शर्मा
 
आज के दौर में बढ़ती महंगाई को देखते हुए हमें कभी न कभी ये खयाल ज़रूर आया होगा कि भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India) अनलिमिटेड नोट क्यों नहीं छापता है जिससे देश में बढ़ती महंगाई और गरीबी से राहत मिले? आपको बता दें कि RBI के ज़्यादा नोट छापने से देश की महंगाई कम नहीं बल्कि और ज़्यादा बढ़ जाएगी। इसलिए RBI अपनी मुद्रा नीति और वित्त मंत्रालय के अनुसार ही नोट छापता है। नोट छापने का कांसेप्ट पूरी तरह से सप्लाई और डिमांड पर निर्भर करता है और इस कांसेप्ट को आप एक उद्धरण के रूप में समझ सकते हैं-
 
ज़्यादा नोट छापने से हमारी अर्थव्यवस्था के कुछ मुख्य पहलुओं पर प्रभाव पड़ सकता है। चलिए जानते हैं इन मुख्य पहलुओं के बारे में-
 
1. मुद्रास्फीति (Inflation) : RBI के ज़्यादा नोट छापने के कारण अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति बढ़ सकती हैं क्योंकि देश में कैश फ्लो ज़्यादा होने के कारण डिमांड बढ़ेगी, पर सप्लाई सामान्य ही रहेगी जिसके कारण बाजार में महंगाई होगी।
 
2. GDP (Gross Domestic Product) : ज़्यादा कैश फ्लो होने के कारण हमारे देश की जीडीपी पर भी प्रभाव पड़ेगा क्योंकि नोट छापने के लिए RBI को विदेशी मुद्रा और सोना रिज़र्व रखना पड़ता है। ज़्यादा नोट छापने के कारण विदेशी मुद्रा कम होगी जो भारत के विकास की गति को धीमा बताएगी जिससे जीडीपी पर प्रभाव पड़ेगा।
 
3. न्यूनतम आरक्षित प्रणाली (Minimum Reserve System) : RBI 1956 से न्यूनतम आरक्षित प्रणाली के आधार पर नोट छापता है जिसमें RBI को नोट छापने के लिए न्यूनतम 200 करोड़ की राशि रिज़र्व करनी पड़ती है। यह राशि सोना व विदेशी मुद्रा के रूप में होती है। ज़्यादा नोट छापने के लिए ज़्यादा फंड की ज़रूरत होती है अगर ये न्यूनतम राशि नियंत्रित न हो तो अर्थव्यवस्था में संकट आ सकता है।
 
4. पुराने नोट के बदले नए नोट : RBI  नए नोट पुराने नोट के बदले छापता है, जो नोट फटे या पुराने हो तो लोग उन्हें उनके बैंक में जाकर बदल सकते हैं। RBI उन नोट के बदले में नए नोट छापता है।
 
इसके साथ ही RBI अपनी मुद्रा नीति एवं सरकार के फैसले के अनुसार ही नोट छापने में किसी तरह का परिवर्तन अपनाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

सीएम योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला! रामभक्तों पर गोली चलाने वाले अयोध्या आएं, लेकिन माफी मांगकर

CM योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर UP, देश में पहले नंबर पर

यूपी के लाखों कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, जानें Arrears का पूरा गणित

संत बोले, CM योगी के कारण सुरक्षित हैं हिंदू धर्म और संस्कृति

वनटांगियों संग दीपावली की खुशियां साझा करेंगे मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख