shiv chalisa

वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पश्चिम रेलवे ने किया बड़ा बदलाव, जानिए किन 25 ट्रेनों का बदला समय

Webdunia
बुधवार, 16 नवंबर 2022 (11:07 IST)
मुंबई। पश्चिम रेलवे ने मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी को ध्यान में रखते हुए 25 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। जिन ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है उनमें मुंबई-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। गुजरात में वापी तथा अहमदाबाद रेलवे स्टेशनों के बीच इसकी समय सारिणी में बदलाव किया गया है।
 
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि ट्रेन के समय में केवल कुछ मिनटों का बदलाव किया गया है और नयी समय सारिणी अगले कुछ दिनों में प्रभावी होगी। ठाकुर ने कहा कि यह ट्रेन संचालन को सुचारू बनाने के लिए किया गया है।
 
20901/02 मुंबई सेंट्रल-गांधीनगर कैपिटल वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया जाएगा।
 
<

ट्रेन संख्या 20901/02 मुंबई सेंट्रल- गांधीनगर केपीटल वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन और ट्रेन संख्या 12009/10 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी एक्सप्रेस के समय में बदलाव के कारण कई ट्रेनों के समय में संशोधन किया जाएगा। pic.twitter.com/B28XBmkkZM

— Western Railway (@WesternRly) November 16, 2022 >मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस-रामनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कुछ ऐसी ट्रेनें हैं जिनके समय में बदलाव किया गया है।
 
स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित सेमी-हाई स्पीड मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल 30 सितंबर को गुजरात की राजधानी से हरी झंडी दिखाई थी और अगले दिन से इसका व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया गया था।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां बनेंगी 'सुनीता विलियम्स, बालिकाओं को मिल रहा ब्रह्मांड के रहस्यों को जानने का अवसर

बांग्लादेश में 'तारीक रहमान युग' की शुरुआत के साथ ही भारत की 3 बड़ी चिंताएं

Google Pixel 10a का धमाका, आज होगा लॉन्च, जानें भारत में संभावित कीमत और 'सबसे दमदार' फीचर्स

मध्यप्रदेश बजट में किसी नए टैक्स का एलान नहीं, 8वीं तक के बच्चों को ट्रेटा पैक दूध फ्री, 15 हजार शिक्षकों की भर्ती का एलान

'स्किल हब' बनेगा उत्तर प्रदेश, 'कौशल कनेक्ट सेल' से युवाओं को सीधे मिलेगा रोजगार

अगला लेख