Daily Horoscope
✕

क्या है Universal Acceptance Day? जानिए पूरी जानकारी

Webdunia
Universal acceptance Day 
 
- ईशु शर्मा 
 
भारत आज न सिर्फ अर्थव्यवस्था बल्कि डिजिटल सेक्टर में भी काफी तेज़ी से विकास कर रहा है और इस 21वीं सदी में एक अच्छे जीवन के लिए इंटरनेट का होना बहुत आवश्यक है। हमारे जीवन में इंटरनेट एक बहुत महत्वपूर्ण टूल है, जो हमे दुनिया से जोड़ कर रखता है। इस महत्वता को देखते हुए भारत में भी यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे (Universal Acceptance Day) मनाया गया। 
 
क्या है Universal Acceptance Day? 
 
यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे (Universal Acceptance Day) सभी को सामान्य इंटरनेट सुविधा देने के अधिकार के लिए बनाया गया है। इस दिन के ज़रिए लोगों को जागरूक किया जाता है कि लोगों को डिजिटल ईको सिस्टम (digital ecosystem) का इस्तेमाल अपनी क्षमता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने का अधिकार होना चाहिए और इंटरनेट हर किसी के लिए सुलभ व समझने योग्य भाषाओं में होना चाहिए, जिससे वे सहज और परिचित हों।

इन महत्व को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल एक्सेप्टेन्स डे का उद्देश्य है कि लोगों को बहुभाषा में इंटरनेट प्रदान किया जाए ताकि लोग स्थानीय भाषाओँ में इंटरनेट ब्राउज (internet browse) कर सकें और नया टॉप लेवल डोमेन(Top-Level Domain) को भी इंटरनेट पर सामान्य अधिकार मिलें। 
 
भारत में हुआ 2 दिवसीय आयोजन : 
 
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत गैर सरकारी कंपनी नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया (National Internet Exchange of India) द्वारा यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस डे के अवसर पर 2 दिवसीय कार्यक्रम (27-28 मार्च 2023) आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव ने कहा कि 'भारत जो कई भाषाओँ का देश है वो 22 आधिकारिक भाषाओँ में डोमेन (domain) नाम प्रदान करने में सफल रहा है। भारत सबसे अधिक इंटरनेट उपयोगकर्ता हैं, लेकिन लैंग्वेज बैरियर के कारण कई लोग इंटरनेट का प्रयोग नहीं कर पाते हैं।'

ALSO READ: क्यों कर रहें हैं सभी देश tiktok को ban?

ALSO READ: Jungkook ने किया Calvin Klein के साथ collaboration

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख