Hanuman Chalisa

आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, UIDAI ने जारी की नई Guidelines

Webdunia
मंगलवार, 10 जनवरी 2023 (22:19 IST)
नई दिल्ली। आधार कार्ड जारी करने वाला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने दस्तावेज के भौतिक रूप से सत्यापन चाहने वाली इकाइयों (ओवीएसई) के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें आधार कार्ड के उपयोग के दौरान स्वच्छता का ध्यान में रखना, उपयोग स्तर पर मजबूत सुरक्षा तंत्र और लोगों के भरोसे को बढ़ाने के उपाए शामिल हैं।
 
गौर करने वाली बात है कि इकाइयों को आधार कार्ड धारक की स्पष्ट सहमति के बाद ही सत्यापन कराने के लिए कहा गया है। साथ ही, इकाइयों को भविष्य में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण या किसी अन्य कानूनी एजेंसी द्वारा निरीक्षण करने की स्थिति के लिए निवासियों से मिली स्पष्ट सहमति से जुड़े दस्तावेज संभाल कर रखना होगा।
 
यूआईडीएआई ने एक बयान में कहा, 'इन इकाइयों को ‘ऑफलाइन’ सत्यापन के दौरान लोगों के प्रति विनम्र रहना होगा और उन्हें उनके आधार की सुरक्षा व गोपनीयता का आश्वासन देना होगा।'
 
प्राधिकरण ने संबंधित इकाइयों को पहचान के प्रमाण के तौर पर कार्ड या इलेक्ट्रॉनिक रूप से स्वीकार करने के बजाय आधार कार्ड के सभी चार प्रारूपों (आधार पत्र, ई-आधार, एम-आधार और आधार पीवीसी कार्ड) पर स्थित क्यूआर कोर्ड के माध्यम से सत्यापन करने के लिए कहा है।
 
कानूनी उद्देश्य से आधार कार्ड धारक का ‘ऑफलाइन’ सत्यापन करने वाली संस्थाओं को ओवीएसई कहा जाता है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra 2026: पोनी एम्बुलेंस सेवा से श्रद्धालुओं को राहत, मेडिकल किट और ऑक्सीजन के साथ तैयार

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

राम मंदिर दान चोरी कांड पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी का बड़ा खुलासा

LIVE: हाफिज मुहम्मद सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट

विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 18 जुलाई को कैबिनेट की मिलेगी मंजूरी, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर कसा तंज

अगला लेख