Hanuman Chalisa
✕

Twitter का बड़ा फैसला, बगैर अ‍नुमति फोटो, वीडियो शेयर करने पर रोक

Webdunia
बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (07:58 IST)
न्यूयॉर्क। ट्विटर ने यूजर्स की प्राइवेसी सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाया है। सोशल नेटवर्किंग साइट अब कि वह अपने किसी भी यूजर्स के फोटो, वीडियो और व्यक्तिगत मीडिया को बिना अनुमति के अन्य व्यक्ति को शेयर करने की अनुमति नहीं देगी।
 
ट्विटर ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि यह अपडेट मानवाधिकार मानकों के साथ हमारी सुरक्षा नीतियों को संरक्षित करने के लिए जारी हमारे काम का एक हिस्सा है। इसे विश्व स्तर पर लागू कर दिया गया है।
 
पोस्ट में कहा गया है कि कंपनी की गोपनीयता नीति के तहत पहले से ही अन्य लोगों के फोन नंबर, पते और आईडी जैसे जानकारियां साझा करने पर रोक लगी है। यह नया अपडेट अपने यूजर्स को और अधिक सुरक्षा प्रदान करेगा।
 
पोस्ट में यह भी कहा गया है कि जब हमें संबंधित व्यक्तियों या अधिकृत प्रतिनिधि द्वारा सूचित किया जाता है कि उन्होंने अपनी निजी छवि या वीडियो साझा करने के लिए सहमति नहीं दी है, तो हम इसे हटा देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को ठहराया जिम्मेदार, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, ईरान जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख