Hanuman Chalisa

खुशखबर, 1 मार्च से सस्ता हो जाएगा केबल टीवी देखना, 130 रुपए में देख सकेंगे 200 चैनल्स

Webdunia
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (14:08 IST)
भारतीय केबल टीवी ग्राहकों के लिए नया साल खुशखबर लेकर आ रहा है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने केबल टीवी और डीटीएच (DTH) ग्राहकों को नए साल का गिफ्ट दिया है। अब आप कम पैसों में ज्यादा से ज्यादा चैनलों का मजा ले सकेंगे। नए नियमों से 1 मार्च से केबल टीवी देखना सस्ता हो जाएगा।
 
ट्राई की नई टैरिफ पॉलिसी के अनुसार अनुसार 1 मार्च से 130 रुपए (टैक्स के बिना) में ग्राहकों को कम से कम 200 फ्री टू एयर चैनल देखने को मिलेंगे।
 
अभी 130 रुपए में सिर्फ 100 चैनल मिलते थे। इसके अलावा केबल टीवी उपभोक्ताओं को ये फायदे भी मिलेंगे। ऑपरेटर सभी फ्री टू एयर चैनल दिखाने के लिए भी 160 रुपए प्रतिमाह से ज्यादा आपसे नहीं ले पाएंगे।
 
ट्राई ने साफ किया है कि कंपनियों को टैरिफ की जानकारी 15 जनवरी तक अपनी वेबसाइट पर डालनी होगी। 30 जनवरी तक दोबारा सभी चैनल की रेट लिस्ट सामने आएगी। इससे उपभोक्ता को चैनल चुनने में आसानी होगी।
 
एक ही घर या ऑफिस में एक से अधिक कनेक्शन लेने पर 40 प्रतिशत छूट देने की बात कही गई है। अब केबल कंपनियों को ऐसा कनेक्शन देने पर कीमतों में कमी करनी होगी। अभी दोनों से समान पैसा वसूला जाता है।
 
ट्राई ने स्पष्ट किया है कि इन चैनलों में वे चैनल शामिल नहीं हैं जिन्हें सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने अनिवार्य घोषित किया है। दूरदर्शन से जुड़े ऐसे चैनलों की संख्या 26 है।
 
ट्राई की नई टैरिफ पॉलिसी के मुताबिक कोई भी केबल ऑपरेटर अपने एक प्लेटफॉर्म पर सभी फ्री टू एयर चैनलों के लिए प्रतिमाह 160 रुपए ज्यादा नहीं ले पाएंगे।
 
12 रुपए से अधिक कीमत वाले सभी टीवी चैनल किसी भी बुके का हिस्सा नहीं होंगे। यानी अब चैनल की कॉस्ट 19 रुपए से घटकर 12 रुपए पर आ गई है। इन चैनल्स को ग्राहक अलग से ले सकेंगे।
 
वे केबल चैनल जो 12 रुपए या उससे कम की कीमत वाले हैं उनके लिए एक अलग से ग्रुप बनाया जा सकता है। इस नियम से सस्ते टीवी चैनल देखने वालों को काफी राहत मिलेगी क्योंकि एक चैनल का नाम लेकर कई ऑपरेटर कई ऐसे चैनलों का ग्रुप बना देते थे जिसे ग्राहक देखना नहीं चाहता था। ट्राई ने पिछले साल नई टैरिफ व्यवस्था लागू की थी, जिसमें दर्शक केवल उन्हीं चैनल के लिए पैसे देंगे, जिन्हें देखना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

Europe heatwave : यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

कांग्रेस की PAC की बैठक में दिग्विजय के खिलाफ नेताओं ने खोला मोर्चा, पटवारी के बयान से मतभेद पर उठे सवाल

राजस्थान के भीलवाड़ा में चोर नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आए और दुकान से 40 मोबाइल चुराकर ले गए

अगला लेख