SUKANYA SAMRIDDHI YOJANA : सुकन्या समृद्धि खाता है तो जमा कर दें इतनी राशि, वरना बंद हो जाएगा खाता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 मार्च 2025 (20:44 IST)
sukanya samriddhi yojana ssy minimum deposit deadline rules : सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खाता है, तो यह खबर आपके लिए आवश्यक है।  इस वित्त वर्ष में यदि आपने इनमें पैसे नहीं डालें हैं तो खाता एक्टिव रखने के लिए आप इनमें 31 मार्च 2025 तक कुछ रुपए अवश्य डाल दें। एसएसवाई खाताधारक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1,50,000 रुपए का निवेश कर सकता है। 
ALSO READ: Royal Enfield Guerrilla 450 के अपडेटेड मॉडल में ऐसा क्या है, जानिए कीमत
सुकन्या समृद्धि योजना में एक वित्त वर्ष में न्यूनतम राशि 250 रुपए जमा नहीं किए तो खाते को डिफॉल्ट माना जाएगा। इसके बाद अंतिम तिथि यानी 31 मार्च तक भी पैसा न डालने पर खाता निष्क्रिय हो जाएगा। बाद में हर साल के हिसाब से 50 रुपए जुर्माना चुकाना होगा। 
ALSO READ: 2000 रुपए के 98.18 प्रतिशत नोट आए वापस, RBI ने किया खुलासा
न्यूनतम राशि जमा नहीं करने पर खाता बंद भी हो सकता है। अनियमित एसएसवाई खातों को न्यूनतम निवेश (अर्थात -250 रुपए) और 50 रुपए के भुगतान के साथ नियमित किया जा सकता है। इस निवेश का दावा आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत किया जा सकता है। 15 वर्ष की अवधि पूरी होने तक इस खाते में राशि जमा किया जा सकता है और खाता खोलने की तारीख से 21 वर्ष के बाद यह परिपक्व होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : इस्लाम बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देता, मौलाना अरशद मदनी ने पाकिस्तानी को लगाई लताड़

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग करेंगे रूस की यात्रा, विक्ट्री डे परेड में होंगे शामिल, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Indore Weather News: इंदौर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ तेज बारिश, कई जगह गिरे ओले

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

ECI ला रहा Super App, एक ही जगह मिलेगी 40 ऐप्स की सर्विस

अगला लेख
More