Hanuman Chalisa

बड़ी खबर, ट्रेनों में स्लीपर कोच समाप्त नहीं करेगा रेलवे

Webdunia
गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (14:58 IST)
नई दिल्ली। रेलवे ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि किसी भी मार्ग पर स्लीपर कोच को समाप्त करने की उसकी कोई योजना नहीं है।
 
रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने 130 किलोमीटर प्रति घंटे या उससे अधिक की गति यात्री ट्रेन वाले मार्गों पर स्लीपर कोच समाप्त किये जाने की अटकलों को विराम देते हुए कहा कि स्लीपर श्रेणी के कोच बने रहेंगे।
 
उन्होंने कहा कि जिन मार्गों पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलेगी, उन पर स्लीपर कोच वाली कम गति की ट्रेनें भी चलती रहेंगी।
 
उन्होंने कहा कि 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली ट्रेनों में तेज हवा और धूल के कारण स्लीपर श्रेणी के कोचों के यात्रियों को असुविधा हो सकती है। इस कारण इन ट्रेनों में नए प्रकार के एसी कोच लगाए जाएंगे।
 
इनमें सीटों की संख्या मौजूदा एसी-3 कोचों से अधिक होंगी। इनका प्रोटोटाइप तैयार कर लिया गया है। इनका किराया एसी-3 से कम लेकिन स्लीपर से अधिक होगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

सभी देखें

नवीनतम

Sathankulam Death Case : 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुरै कोर्ट का बड़ा फैसला, हिरासत में हुई पिता-पुत्र की मौत

बंगाल चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

भोपाल में चोरों ने मंत्री के बंगले को बनाया निशाना, कीमती मोमेंटो, शील्ड, मेडल और ट्रॉफियां उड़ाई

‘बच्चा बाबू’ को याद कर भावुक हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कभी तमंचों के लिए बदनाम रहा यूपी, अब बना ‘ड्रोन शक्ति’ हब

अगला लेख