Hanuman Chalisa

बदल गया रेलवे रिजर्वेशन का नियम, यात्रियों को अब इस बात का रखना होगा ध्यान

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (10:07 IST)
नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह खबर बेहद काम की है। रेलवे आरक्षण संबंधी नियमों में आज से बड़ा बदलाव किया है। यात्रियों को अब रिजर्वेशन करते हुए इस बात का ध्यान रखना होगा।
 
रेलवे ने फैसला किया है कि अब ट्रेनों में टिकट आरक्षण का दूसरा चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से आधे घंटे पहले जारी किया जाएगा। रेलवे रिजर्वेशन का पहला चार्ट ट्रेन के स्टेशन से छूटने से 4 घंटे पहले जारी होता है।
 
दूसरा चार्ट जारी करने का उद्देश्य पहले वाले रिजर्वेशन चार्ट में खाली सीटों पर ऑनलाइन या टिकट खिड़की से टिकट बुक बंद करना है। इससे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। साथ ही ट्रेन में टीटीई की मनमानी भी खत्म होगी।
 
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के दौरान रेलवे की स्पेशल ट्रेनों के खुलने के 2 घंटे पूर्व दूसरा आरक्षण चार्ट जारी करने का अस्थाई निर्णय लिया था।
 
फिलहाल रेलवे द्वारा लगभग 475 ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं आम दिनों में कुल 13,000 से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक में बदलेगा मुख्‍यमंत्री, कौन लेगा यह फैसला, खरगे ने दिया बड़ा बयान

मुख्यमंत्री योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

बरगी क्रूज हादसा: सीएम डॉ. मोहन ने दिए जांच के आदेश, कहा- लोगों की जान बचाने वाले 15 अगस्त को होंगे सम्मानित

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

दुनिया को क्यों चाहिए भारत के मजदूर

अगला लेख