Hanuman Chalisa

RBI ने बदले नियम, RTGS करने वालों को होगा बड़ा फायदा

Webdunia
शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (12:32 IST)
मुंबई। रिजर्व बैंक ने पैसों के लेन-देन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए भुगतान की इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था 'रियल टाइम ग्रास सेटलमेंट सिस्टम' (RTGS) की सुविधा सभी सातों दिन 24 घंटे देने का फैसला किया है। यह सुविधा दिसंबर 2020 से शुरू हो जाएगी।
 
रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास ने मौद्रिक नीति समिति की तीसरी द्विमासिक बैठक के बाद बताया कि छोटी राशि की ऑनलाइन भुगतान सुविधा ‘नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर’ (NEFT) प्रणाली को पिछले साल दिसंबर से चौबीसों घंटे कर दिया गया है। यह प्रणाली निर्बाध रूप से काम कर रही है। इसे देखते हुए अब आरटीजीएस को भी चौबीसों घंटे करने का फैसला किया गया है।
 
इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो जायेगा जहां बड़ी राशि के लिए RTGS साल के सभी दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी। यह सुविधा दिसंबर 2020 से प्रभावी होगी।
 
फिलहाल आरटीजीएस की सुविधा सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध है। रविवार और महीने के दूसरे तथा चौथे शनिवार को यह सुविधा बिल्कुल भी उपलब्ध नहीं होती है। आरटीजीएस के तहत कम से कम 2 लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा सकते हैं जबकि इसके लिए कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
 
वहीं, एनईएफटी की सुविधा छोटी राशि के लिए है। हालांकि रिजर्व बैंक ने इसके लिए कोई सीमा तय नहीं की है, लेकिन बैंकों को अधिकतम सीमा तय करने की छूट है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढही, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

UN के World Map Proposal पर भारत का बड़ा दांव, तिलमिला उठेगा पाकिस्तान

लखनऊ में खिलाड़ियों की चोट का होगा हाईटेक इलाज, 7.17 करोड़ से बन रहा स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी मैनेजमेंट सेंटर

सागर में जहरीली शराब से मौतों के मामले सीएम डॉ. मोहन यादव सख्त, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

सागर में जहरीली शराब सप्लाई में सक्रिय था यूपी का रैकेट, ललितपुर से होती थी नकली शराब सप्लाई

अगला लेख