Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PM Kisan Yojana : पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त, खाते में कब आएंगे ₹2,000, ऐसे चेक करें बेनेफिशियरी लिस्ट और स्टेटस

Advertiesment
pm kisan samman nidhi
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana) की 24वीं किस्त का इंतजार देश के 9.3 करोड़ से अधिक किसानों को है।  PM-Kisan योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

23वीं किस्त जारी हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 18,880 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है। 
 

अगर आपके खाते में नहीं आए रुपए तो क्या करें

अगर आपकी 23वीं किस्त किसी वजह से अटक गई है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपको इस किस्त का लाभ अभी भी मिल सकता है। केंद्र सरकार के सख्त नियमों के अनुसार, जिन किसानों ने अभी तक अपना ई-केवाईसी वेरिफिकेशन पूरा नहीं कराया है, उनकी 23वीं किस्त रोक दी गई है। जिन किसानों ने पीएम किसान योजना का ईकेवाईसी नहीं करवाया है, जो योजना के लिए तय पात्रता की शर्तों को पूरा नहीं करते, अगर एक ही परिवार में पति-पत्नी दोनों लाभ ले रहे हैं तो पैसा नहीं मिलेगा, क्योंकि उनके नाम काट दिए गए हैं। आप पीएम-किसान पोर्टल पर ओटीपी के जरिए या नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर बायोमेट्रिक माध्यम से इसे तुरंत पूरा कर सकते हैं। 

अगर किसी किसान के बैंक में अभी तक किसान योजना के पैसा नहीं आए हैं तो हो सकता है कि आपके दस्तावेजों में कोई कमी हो. ऐसे में अपना e-KYC, लैंड सीडिंग, आधार और बैंक खाता लिंक करें, क्योंकि योजना का लाभ उठाने के लिए e-KYC अनिवार्य है। इसे पूरा करने के लिए PM Kisan Portal पर जाकर ओटीपी या फेस-ऑथेंटिकेशन के जरिए अपडेट करें। आपके भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा हुआ है या नहीं, इस जरूर देख लें। अगर, यह 'No' है, तो अपने कृषि कार्यालय या पटवारी से संपर्क करें।
24 फरवरी 2019 से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक किसानों को 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।
 

ऐसे देखें PM Kisan Beneficiary List

 
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, तो ये आसान स्टेप्स अपनाएं—
 
  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Farmers Corner में Beneficiary List पर क्लिक करें।
  • अपना राज्य, जिला, उप-जिला (तहसील), ब्लॉक और गांव चुनें।
  • Get Report पर क्लिक करते ही लाभार्थियों की सूची दिखाई दे जाएगी।
  • PM Kisan का स्टेटस कैसे चेक करें?
  • PM Kisan पोर्टल खोलें।
  • Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना Registration Number दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर Get OTP पर क्लिक करें।
  • OTP सत्यापित करने के बाद आपका स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • नए किसान ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
 

यदि आपने अभी तक योजना में आवेदन नहीं किया है, तो यह प्रक्रिया अपनाएं—

 
  • PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • New Farmer Registration पर क्लिक करें।
  • Rural Farmer Registration या Urban Farmer Registration में से सही विकल्प चुनें।
  • आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • UIDAI के माध्यम से आधार सत्यापन पूरा करें।
  • राज्य चुनें और कैप्चा भरें।
  • OTP सत्यापित कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  •  

इन श्रेणियों के किसान योजना के पात्र नहीं हैं—

 
जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद कृषि भूमि खरीदी हो। एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य यदि योजना का लाभ ले रहे हों, जैसे पति-पत्नी या अन्य पात्र सदस्य। इन जरूरी कामों को जरूर पूरा करें
 

 किसानों को निम्न कार्य पूरे रखने चाहिए—

 
  e-KYC पूरी हो।
 आधार बैंक खाते से लिंक हो।
 भूमि रिकॉर्ड PM-Kisan पोर्टल पर अपडेट हों।
  बैंक खाते की जानकारी सही हो। इनमें कोई भी कमी होने पर किस्त अटक सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा