Hanuman Chalisa

58 दिन के बाद बढ़े पेट्रोल के दाम, 48 दिन बाद महंगा हुआ डीजल, जानिए क्या हैं नए दाम...

Webdunia
शुक्रवार, 20 नवंबर 2020 (08:37 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने लंबी स्थिरता के बाद एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव किया है। 58 दिन के बाद बढ़े पेट्रोल के दाम, 48 दिन बाद महंगा हुआ डीजल।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज देश के चार बड़े महानगरों में डीजल के दाम 22 से 25 पैसे और पेट्रोल के 17 से 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में डीजल 22 पैसे और पेट्रोल 17 पैसे प्रति लीटर मंहगा हुआ है।
 
अमेरिका में पिछले सप्ताह तेल भंडार में बढ़ोतरी और ओपेक सदस्यों के उत्पादन में बढ़ोतरी पर सहमति जताने से हालांकि कच्चे तेल के दाम में अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी थी।
 
घरेलू बाजार में इससे पहले डीजल के दाम में अंतिम बार संशोधन दो अक्टूबर को हुआ था,जबकि पेट्रोल की कीमत पिछले 58 दिन से स्थिर थीं। पेट्रोल की कीमत में आखिरी बार 22 सितंबर को 7 से 8 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी।
 
तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन आयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.23 रुपए जबकि डीजल 70.68 रुपए प्रति लीटर हो गए।
 
वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.11 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया।
कोलकाता में पेट्रोल 82.79 रुपए प्रति लीटर और डीजल 74.24 रुपए प्रति लीटर हो गया। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 76.17 रुपए प्रति लीटर रही। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Aligarh first lock museum : अलीगढ़ में बनेगा देश का पहला 'ताला म्यूजियम', 10 हजार करोड़ के पार जाएगा ताला कारोबार!

हमसे तेल खरीदो या खुद लड़ना सीखो, ईरान युद्ध में साथ न देने वाले देशों पर भड़के Donald Trump

आखिर इस्फहान ही क्यों बना निशाना? 900KG बम से मची तबाही, डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर किया धमाके का वीडियो

FASTag Annual Pass 1 अप्रैल से महंगा: जानिए नई कीमत, फायदे और खरीदने का तरीका

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: बहरीन में Amazon के हेडर्क्वाटर पर ईरान का मिसाइल अटैक

Assam Assembly Elections 2026 : PM मोदी और प्रियंका गांधी के बीच तीखी जुबानी जंग

केरल में गरजे राजनाथ सिंह, बोले- 'भगवान अय्यप्पा अपने ही घर में सुरक्षित नहीं', LDF-UDF को बताया 'लूट और धोखाधड़ी' का गठबंधन

मध्य पूर्व में व्याप्त संकट से अरब क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं के लिए गहराता जोखिम

Gmail की 22वीं सालगिरह पर बड़ा तोहफा, अब बदल सकेंगे अपनी पुरानी ईमेल आईडी, जानें आसान स्टेप्स

अगला लेख