Publish Date: Tue, 15 Dec 2020 (10:14 IST)
Updated Date: Tue, 15 Dec 2020 (10:16 IST)
नई दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को लगातार आठवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया।
दिल्ली में पेट्रोल का दाम आज 83.71 रुपए और डीजल का 73.87 रुपए प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 90.34 और डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।
चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 86.51 और 85.19 रुपए प्रति लीटर तथा डीजल 79.21 और 77.44 पर स्थिर रहा।
7 दिसंबर तक लगातार 6 दिनों में पेट्रोल की कीमत 1.37 रुपए और डीजल की 1.45 रुपए प्रति लीटर बढ़ी थीं। उसके बाद से दोनों ईंधन के दाम स्थिर रहे थे। (वार्ता)