Hanuman Chalisa

सावधान! आपकी बातचीत पर भी ठगों की नजर, हो सकता है बैंक खाता साफ

Webdunia
बुधवार, 22 अप्रैल 2020 (15:14 IST)
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर में दो व्यक्तियों की फोन पर हो रही बातचीत को इंटरसेप्ट कर हैकर द्वारा रिकॉर्ड कर लिए जाने और बाद में एक दंपति के बैंक खाते से एक लाख रुपए निकाल लेने का मामला सामने आया है।
 
पुलिस के अनुसार ऑनलाइन शातिर ठगों के हाथ कोई ऐसा सॉफ्टवेयर लग गया है, जिससे वे किन्हीं दो व्यक्तियों के बीच हो रही बातचीत को इंटरसेप्ट करते हुए रिकॉर्ड कर लेने के बाद ठगी करने लगे हैं। शहर में निकुंज विहार कॉलोनी निवासी योगेश बंसल द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
जांच कर रहे एएसआई रामजीलाल ने बताया कि परिवादी योगेश बंसल की पत्नी शहर के ही एक निजी शिक्षण संस्थान में लेक्चरर हैं। योगेश ने पुलिस को बताया कि विगत 19 अप्रैल को पत्नी ने एक जानकार जाखड़ से मोबाइल फोन पर बात की थी। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस फोन कॉल को हैक कर लिया। दोनों में हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।
 
इसके बाद मंगलवार को पत्नी के पास फोन आया, जिस पर जाखड़ के मोबाइल नंबर प्रदर्शित हो रहे थे। फोन करने वाले ने खुद को जाखड़ बताते हुए पत्नी से बातचीत की। इस कथित जाखड़ ने कहा कि उसका कुछ अमाउंट ऑनलाइन आने वाला है। किसी वजह से वह अमाउंट को अपने बैंक अकाउंट में जमा नहीं करवा सकते। 
 
इस कथित जाखड़ के कहने पर पत्नी ने अपने बैंक खातों का विवरण बता दिया। उसने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ट्रायल के तौर पर सिर्फ 5 रुपए पत्नी के बैंक अकाउंट में जमा करवाएं। इसी बहाने उसकी पत्नी के व्यक्तिगत तथा उसके साथ संयुक्त बैंक खाते की जानकारी ले ली।
 
पुलिस के अनुसार योगेश ने बताया कि इसके कुछ ही देर बाद पत्नी के पंजाब एंड सिंध बैंक की स्थानीय एक शाखा में खाते से 15 हजार रुपए और बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में उसके साथ संयुक्त खाते से तीन बार 30-30 हजार रुपए निकल जाने के मैसेज उनके मोबाइल नंबरों पर आए।
 
जांच अधिकारी के अनुसार इस दंपति ने तत्काल बैंक खातों का ट्रांजेक्शन रुकवा दिया, जिससे और पैसे निकलने से बच गए। उन्होंने बाद में जब खातों से हुए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की हिस्ट्री को देखा तो यह रकम किसी राहुल, रविराज, नमन और मनोज नामक व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी आतंकवादी हैं, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मचा बवाल, सफाई में क्या बोले

बंगाल: ‘नर्क-ए-नआमत’ से राजनीतिक हिंसा के चक्रव्यूह तक, भाजपा, सीपीआई से लेकर कांग्रेस की निगाहें बंगाल पर क्यों हैं?

नेपाल जाने वाले सावधान! बालेन्द्र शाह सरकार ने बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती; बिना बिल सामान ले जाना पड़ेगा भारी

पहलगाम हमले को 1 साल, सुशील नथानिएल के परिवार को न मुआवजा मिला और न ही नौकरी, बेटा लगा रहा गुहार

13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर सियासत तेज, CM मोहन यादव बोले- कांग्रेस अध्यक्ष माफी मांगें

War या Ceasefire, आखिर क्या चाहते हैं डोनाल्ड ट्रंप, इस्लामाबाद टॉक को लेकर ईरान ने साफ किया अपना रुख

Kerala blast: केरलम में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 13 की मौत, 40 से ज्यादा घायल

योगी सरकार की पहल से सशक्त हो रहीं निराश्रित महिलाएं, 40 लाख से अधिक को मिल रहा विधवा पेंशन का लाभ

परिषदीय स्कूलों में नामांकन ने पकड़ी रफ्तार: 20 दिन में 26% लक्ष्य पूरा, योगी सरकार का बड़ा दावा

अगला लेख