biodatamaker

ओडिशा रेल हादसा : 90 ट्रेन रद्द, 46 का मार्ग बदला

Webdunia
रविवार, 4 जून 2023 (08:03 IST)
Odisha Train Accident : ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे के बाद से अब तक करीब 90 ट्रेन को रद्द किया गया है जबकि 46 ट्रेन के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही 11 ट्रेन को उनके गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है। हादसे के कारण प्रभावित ज्यादातर ट्रेन दक्षिण और दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन की हैं। शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे में 288 यात्रियों की मौत हो गई।
 
भारतीय रेल के 2 जोन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-हावड़ा मेल, दरभंगा-कन्याकुमारी एक्सप्रेस और 3 जून को चलने वाली कामख्या-एलटीटी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया है। रेलवे ने 4 जून को चलने वाली पटना-पुरी विशेष ट्रेन भी रद्द कर दी है।
 
दक्षिण रेलवे ने 3 जून की रात 11 बजे मंगलोर से रवाना होने वाली मंगलोर-संतरागाछी विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 4 जून को चेन्नई से सुबह 7 बजे रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - शालीमार कोरोमंडल एक्सप्रेस, 4 जून को चेन्नई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर रवाना होने वाली डॉक्टर एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - संतरागाछी एसी सुपरफास्ट ट्रेन को भी रद्द कर दिया है।
 
दक्षिण रेलवे ने रंगपाड़ा उत्तर - इरोड सुपरफास्ट विशेष ट्रेन, 6 जून को गुवाहाटी से सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर रवाना होने वाली गुवाहाटी - श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 7 जून को कामख्या से दोपहर 2 बजे रवाना होने वाली कामख्या - श्री एम. विश्वेश्वरैय्या बेंगलुरु एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी रद्द कर दिया है।
 
दक्षिण पूर्व रेलवे ने हादसे से प्रभावित यात्रियों के रिश्तेदारों को मौके तक ले जाने के लिए 3 जून को अपराह्न 4 बजे हावड़ा से बालासोर तक एक विशेष मेमू (एमईएमयू) ट्रेन चलाई। यह ट्रेन संतरागाछी, उलूबेरिया, बागनान, मछेड़ा, पानस्कुरा, बालिचाक, खड़गपुर, हिजली, बेल्दा और जलेश्वर में रूकेगी। दक्षिण रेलवे भी हादसे से प्रभावित लोगों के परिजनों/रिश्तेदारों के लिए चेन्नई से भद्रक तक विशेष ट्रेन चला रहा है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख