Hanuman Chalisa

उमंग ऐप पर EPFO से जुड़ी नई सुविधा, जाने क्या होगा फायदा...

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (09:58 IST)
नई दिल्ली। उमंग ऐप (Umang APP) पर ईपीएफओ (EPFO) से जुड़े पेंशन होल्डर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू हुई है।  इस नई सुविधा के तहत अब कर्मचारी पेंशन योजना (Employees Pension Scheme - EPS) सदस्य उमंग ऐप पर कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के तहत योजना प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई कर सकेंगे। नई स्कीम ईपीएफओ के करीब 5.89 करोड़ से सदस्यों को फायदा मिलेगा। 
 
योजना का सर्टिफिकेट उन मेंबर्स को जारी किया जाता है, जो अपना ईपीएफ अंशदान निकाल लेते हैं लेकिन रिटायरमेंट की उम्र पर पेंशन लाभ लेने के लिए ईपीएफओ के साथ अपनी सदस्यता बरकरार रखना चाहते हैं।
 
एक कर्मचारी पेंशन स्कीम तभी पेंशन का हकदार होता है जब वह कम से कम 10 साल तक EPFO का सदस्य रहता है। नई नौकरी से जुड़ने के बाद योजना प्रमाण पत्र सर्टिफिकेट करता है कि पिछली पेंशन योग्य सेवा को नए नियोक्ता के साथ प्रदान की गई पेंशन योग्य सेवा के साथ जोड़ दिया जाए, जिससे पेंशन लाभ बढ़ जाता है।
 
अगर आप EPFO से जुड़ी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक सक्रिय यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) के साथ ईपीएफओ के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर का होना जरूरी है।
 
पात्र सदस्य की मृत्यु हो जाने की स्थिति में परिवार के सदस्यों के लिए परिवार पेंशन हासिल करने में भी योजना सर्टिफिकेट उपयोगी है। उमंग ऐप के जरिए योजना प्रमाण पत्र की सुविधा मिलने से आपको ईपीएफओ के दफ्तर में चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या राम मंदिर चोरी के 81 लाख कैसे बरामद हुए? चंपत राय की चिट्‍ठी से खुला बड़ा राज

ITR Filing 2026 Deadline: 31 जुलाई से पहले ऐसे भरें आयकर रिटर्न, पेनल्टी से बचें

Weather Alert : देशभर में मानसून हुआ एक्टिव, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ से बिगड़े हालात

सस्ते Electric Scooters की होने वाली है इंट्री, Ather से Honda तक मचेगी हलचल

क्या जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद हो गए? दिल्ली पुलिस ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या है पूरा सच?

सभी देखें

नवीनतम

Top News 31 July: ITR भरने की आखिरी तारीख आज, 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, भिवंडी हादसा समेत 5 बड़ी खबरें

LIVE: महाराष्‍ट्र के भिवंडी में 4 मंजिला इमारत गिरी, 3 शव बरामद

क्या हम फफूंद के खतरे को अब तक कम आंकते रहे हैं?

भीषण गर्मी और जंगल की आग से झुलसता यूरोप, 40 डिग्री के पार हो सकता है तापमान

IMD Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, क्या है बाढ़ प्रभावित गुजरात-असम का हाल?

अगला लेख