khatu shyam baba

NCERT का बड़ा फैसला, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना पर लगाई रोक

Webdunia
शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (11:27 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने अगले आदेश तक राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा योजना (NTSE) पर रोक लगा दी है। इस लोकप्रिय छात्रवृत्ति योजना का वित्तपोषण शिक्षा मंत्रालय करता है और इसे एनसीईआरटी लागू करती है। छात्रवृत्ति परीक्षा हर साल दो चरणों - प्रथम चरण (राज्यस्तरीय) और द्वितीय चरण (राष्ट्रीय स्तर) में आयोजित की जाती है।
 
एनसीईआरटी ने एक आधिकारिक आदेश में कहा कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज योजना भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित एक केंद्रीय योजना है। एनसीईआरटी एनटीएस योजना के क्रियान्वयन की एजेंसी है। इस योजना को 31 मार्च 2021 तक स्वीकृति दी गई थी।
 
योजना को मौजूदा रूप में आगे लागू करने की स्वीकृति नहीं दी गई है और अगले आदेश तक इस पर रोक लगा दी गई है।
 
एनसीईआरटी के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, मंत्रालय इस योजना को नए सिरे से प्रस्तुत करने के उद्देश्य से इसकी समीक्षा कर रहा है। कहा जा रहा है कि एनटीएसई परीक्षा को नए सिरे से पेश किया जा सकता है। इसमें अधिक से अधिक छात्रों को फायदा पहुंचाने और छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाने के साथ ही छात्रवृत्ति की संख्या बढ़ाना शामिल है।
 
यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी और 11 अन्य भारतीय भाषाओं में कराई जाती है। छात्रवृत्ति विज्ञान तथा सामाजिक विज्ञान की पढ़ाई कर रहे छात्रों को डॉक्टरल स्तर तक तथा औषधि और इंजीनियरिंग जैसे पेशेवर पाठ्यक्रमों में द्वितीय डिग्री स्तर तक दी जाती है।
 
इसमें 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को हर महीने 1,250 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को हर महीने 2,000 रुपए की छात्रवृत्ति दी जाती है।
 
देश में कुल 2,000 छात्रवृत्तियां दी जाती हैं जिसमें अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत तथा दिव्यांग छात्रों के लिए चार प्रतिशत का आरक्षण होता है।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

LPG को लेकर PM मोदी ने कहा- कुछ लोग पैदा कर रहे हैं डर का माहौल? कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा से शादी कर फरमान ने तोड़े परिवार के अरमान, क्या बोले पिता

donald trump का 'सीक्रेट प्लान' आया सामने, तेल कीमतें बढ़ने से कैसे लाभ कमाएगा अमेरिका

MP के किसानों की हुई बल्ले-बल्ले! CM मोहन यादव के प्रयासों से केंद्र ने 'भावांतर' पर लगाई मुहर

CM-YUVA योजना से ‘बनारसी हनी’ बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, शिवानी ने पेश की सशक्तीकरण की मिसाल

अगला लेख