ramcharitmanas

NPS से एकीकृत पेंशन योजना में जाने के इच्छुक कर्मचारियों को सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 20 सितम्बर 2025 (17:36 IST)
केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) से एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में जाने के इच्छुक अपने पात्र कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों को 30 सितंबर को समय सीमा समाप्त होने से पहले इसके लिए आवेदन करने का आग्रह किया है। वित्त मंत्रालय ने कहा कि एनपीएस से यूपीएस में जाने के लिए अंतिम समय सीमा 30 सितंबर है और इसके लिए इच्छुक केंद्र सरकार के पात्र कर्मचारियों को जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिये ताकि अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सके।
 
केंद्र ने 24 जनवरी 2025 को अपने पात्र कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) अधिसूचित की थी। वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) ने स्पष्ट किया है कि जो कर्मचारी एनपीएस में बने रहना चाहते हैं, वे 30 सितंबर के बाद यूपीएस नहीं चुन सकते।
 
इसके अलावा डीएफएस ने गत 25 अगस्त को एक कार्यालय ज्ञापन के जरिये पहले ही यूपीएस का विकल्प चुन चुके केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए एनपीएस में एकमुश्त, एकतरफा स्विच सुविधा की घोषणा की थी। इसके तहत यूपीएस के अंतर्गत पात्र कर्मचारी केवल एक बार एनपीएस में स्विच कर सकते हैं, तथा वापस यूपीएस में स्विच नहीं कर सकते। स्विच विकल्प का प्रयोग सेवानिवृत्ति से कम से कम एक वर्ष पूर्व या स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से तीन महीने पूर्व किया जाना चाहिए, जो भी लागू हो।
 
दंड के रूप में निष्कासन, बर्खास्तगी या अनिवार्य सेवानिवृत्ति के मामलों में या जहां अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही हो या विचाराधीन हो, वहां स्विच सुविधा की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो लोग निर्धारित समय के भीतर स्विच का विकल्प नहीं चुनते हैं, वे स्वत: यूपीएस के अंतर्गत ही बने रहेंगे। जो कर्मचारी एनपीएस में बने रहना चुनते हैं, वे 30 सितंबर 2025 के बाद यूपीएस का विकल्प नहीं चुन सकते। वहीं, यूपीएस चुनने के बाद भी कर्मचारियों के पास बाद में एनपीएस में स्विच करने का विकल्प होगा। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

नवीनतम

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Air Marshal Jeetendra Mishra : कौन हैं जितेंद्र मिश्रा, जो होंगे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

क्या और भड़केगी US-Iran जंग? रूस ने किया ईरान का समर्थन

LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट में 3 नए सदस्य शामिल, कुछ ही देर में नए CEO का एलान

अगला लेख