Hanuman Chalisa

महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानिए क्या है नई कीमत...

Webdunia
बुधवार, 18 अगस्त 2021 (15:31 IST)
नई दिल्ली। घरेलू रसोई गैस एलपीजी की कीमत में बुधवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई, जो लगातार दूसरे महीने सीधी वृद्धि है।
 
तेल कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 859 रुपए प्रति 14.2 किलोग्राम सिलेंडर है। इससे पहले एक जुलाई को कीमतों में 25.50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।
 
गैर-सब्सिडी वाले रसोई गैस की दरों में एक अगस्त को इसी अनुपात में वृद्धि की गई थी, और अब सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की गई है।
 
उद्योग सूत्रों ने कहा कि सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत एक अगस्त को नहीं बढ़ाई गई, क्योंकि तब संसद का सत्र चल रहा था और ऐसे में विपक्ष सरकार पर हमला कर सकता था।
 
सब्सिडी वाले एलपीजी की कीमत में एक जनवरी से कुल 165 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हो चुकी है। घरेलू रसोई गैस की कीमत पिछले सात वर्षों में दोगुनी से अधिक हो गई है। एक मार्च 2014 को घरेलू गैस का खुदरा बिक्री मूल्य 410.5 रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

Maruti Suzuki e Vitara की 10 बड़ी बातें

कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा, जला रहे थे कैलाश विजयवर्गीय का पुतला, टीआई विक्रम सिंह गंभीर रूप से झुलसे

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, शिक्षा मित्रों को मिलेंगे 18 हजार, अनुदेशकों का भी बढ़ा वेतन

अगला लेख