Publish Date: Tuesday, 01 March 2022 (08:08 IST)
Updated Date: Tuesday, 01 March 2022 (08:11 IST)
नई दिल्ली। रूस यूक्रेन युद्ध के बीच भारत में आज से LPG गैस सिलेंडर 105 रुपए महंगा हो गया। यह वृद्धि कमर्शियल सिलेंडरों में की गई है। कहा जा रहा है कि 7 मार्च के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए जा सकते हैं।
फरवरी 2022 में दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1907 रुपए में मिल रहा था 1 मार्च से इसके दाम 2012 रुपए हो गए। कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 2095 रुपए में मिलेगा जबकि, मुंबई में इसकी कीमत 1963 रुपए हो गई है।
6 अक्टूबर 2021 के बाद से देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल के पार चली गई हैं। हालांकि इस दौरान कामर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अच्छा-खासा बदलाव देखने को मिला।