83.5 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, नहीं घटे घरेलू LPG के दाम

Webdunia
गुरुवार, 1 जून 2023 (09:38 IST)
LPG Gas Cylinder Price : जून के पहले दिन तेल कंपनियों कमर्शियल गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत देते हुए इसके दाम 83.5 रुपए घटा दिए। हालांकि घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम नहीं घटाए गए हैं। ऐसा माना जा रहा था कि इस बार घरेलू रसोई गैस भी सस्ती हो सकत है। इस फैसले से महंगाई से परेशान आम आदमी को काफी निराशा हुई है।
 
दिल्ली में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 83.5 रुपए सस्ता हो कर 1773 रुपए पर आ गया। कोलकाता में व्यावसायिक गैस सिलेंडर 85 रुपए सस्ता हुआ है। यहां लोगों को एक सिलेंडर के 1875.50 पैसे चुकाने होंगे। मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर के दाम क्रमश: 1725 रुपए और 1937 रुपए हो गए।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1103 रुपए का है। कोलकाता में इसकी कीमत 1129 रुपए, मुंबई में 1102.5 रुपए और चेन्नई में 1118.5 रुपए हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल में लोगों को घरेलू सिलेंडर 1108.5 और इंदौर में 1131 रुपए में मिलता है।
 
उल्लेखनीय है कि तेल कंपनियां हर माह की पहली तारीख को रसोई गैस के दाम तय करती है। पिछले दिनों अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि भारत में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम कम हो सकते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

10 रुपए के लिए पिता का सिर काटा, मुंडी लेकर थाने पहुंचा

RSS की पसंद का होगा मध्यप्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष, मोहन भागवत के भोपाल दौरे से बढ़ी सियासी हलचल

SEBI की पूर्व प्रमुख माधबी पुरी बुच पर नहीं दर्ज होगी FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी 4 हफ्ते की राहत

सुप्रीम कोर्ट ने दी व्यवस्था, किसी को मियां तियां व पाकिस्तानी कहना अपराध नहीं

UP : CM योगी ने क्यों कहा, जो हमारा है, हमें मिलना चाहिए, SP पर साधा निशाना

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट ने प्रयागराज में अतिक्रमण हटाओ मामले पर जताई आपत्ति

Bhopal Gas Tragedy : दूसरे दौर के परीक्षण की प्रक्रिया शुरू, यूनियन कार्बाइड का 10 टन कचरा होगा खाक

Bihar Politics: चुनाव के बाद फिर खेला, PK ने बता दिया CM नीतीश का अगला प्लान, नए दावे से बिहार में सियासी हलचल तेज

मोहन भागवत का बिहार दौरा, यह है 5 दिवसीय कार्यक्रम

प्रयागराज महाकुंभ में यह नाविक परिवार बना महानायक, 130 नावों के जरिए कमाए 30 करोड़ रुपए

अगला लेख
More