Dharma Sangrah

आपके पास है LIC की पॉलिसी तो आपके लिए जरूरी खबर

Webdunia
बुधवार, 5 फ़रवरी 2020 (11:47 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बजट में भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) में सरकार की हिस्सेदारी आईपीओ के जरिए बेचने की घोषणा की है। इस ऐलान के बाद हड़कंप मचा हुआ है। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार के इस फैसले पर पॉलिसी धारकों को डरने की आवश्यकता नहीं है। 
 
LIC के पॉलिसी धारक जहां सरकार के इस फैसले से डरे हुए हैं, वहीं एलआईसी कर्मचारी यूनियन सरकार के इस फैसले का विरोध कर रहे हैं।
 
सरकार की एलआईसी में 100 प्रतिशत और आईडीबीआई बैंक में 46.5 फीसदी हिस्सेदारी है। लेकिन अगर आपके पास भी कोई एलआईसी की कोई पॉलिसी है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है।
 
हिस्सेदारी बेचने पर केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेश (एलआईसी) के पॉलिसीधारकों के हितों की रक्षा करेगी। ठाकुर ने कहा कि लिस्टिंग से एलआईसी में पार्दर्शिता आएगी और लोगों की भागीदारी बढ़ेगी।
उन्होंने कहा कि यह एलआईसी और इसके पॉलिसीधारकों के हित में है। हिस्सेदारी की मात्रा के सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बार एलआईसी एक्ट में संशोधन हो जाएगा तो सभी जानकारी सामने आ जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि एलआईसी के पास एक स्वतंत्र सेटअप है कि जो यह निर्धारित करता है कि उसे कहां निवेश करना है और भविष्य में सामने आने वाली स्थिति में क्या फॉर्मेट रहेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

UGC नियमों पर भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, केंद्र सरकार को सुनाई खरी-खरी

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

मेरी मर्दों में दिलचस्पी नहीं... महिलाओं को लेकर यह क्या बोल गए ट्रंप

क्या टल जाएगा महायुद्ध? अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप, ईरान को मिला रूस और चीन का साथ

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान, ग्लोबल टैरिफ 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया, बोले- दशकों की लूट अब नहीं चलेगी...

CM योगी आज आईबीएम एआई गवटेक इनोवेशन सेंटर का करेंगे उद्घाटन

उत्‍तर प्रदेश में कौशल प्रशिक्षण को लेकर बड़ा कदम, गुणवत्ता सुधार के लिए नई ग्रेडिंग नीति लागू

उत्तर प्रदेश में यीडा क्षेत्र से उठेगी 'चिप क्रांति' की नई लहर, डीडीआईसी ओसैट यूनिट से बदलेगा औद्योगिक परिदृश्य

यूथ कांग्रेस पर भड़कीं मायावती, विरोध प्रदर्शन को बताया देश का अपमान, IYC ने किया पलटवार

अगला लेख