rashifal-2026

Leads Connect ने लांच किया सिग्मा पायलट, किसानों की आय में होगी बढ़ोतरी...

Webdunia
शनिवार, 11 जून 2022 (18:30 IST)
बरेली। किसानों को शुरू से अंत तक कृषि तकनीक विश्लेषण आधारित सेवाएं देने के लिए निर्बाध डिजिटल कार्यान्वयन और जमीनी निगरानी मंच सिग्मा परियोजना को उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में लांच किया गया है।
 
स्थानीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली जिले के टुलिया गांव में किसानों के हित में नोएडा की कृषि तकनीक कंपनी लीड्स कनेक्ट सर्विसेस के इस सिग्मा प्लेटफॉर्म को लांच किया।

लीड्स कनेक्ट ने कार्यक्रम के पायलट अध्ययन करने के लिए बरेली को चुना क्योंकि देश के वाणिज्यिक नोडल केंद्रों से नजदीकी तथा खुद में एक संपन्न शहरी समूह होने के कारण बरेली में एक प्रमुख मार्केट लिंकेज केंद्र बनने की क्षमता है।

सिग्मा अध्ययन का लक्ष्य बासमती चावल, गेहूं और सरसों जैसी ज्यादा कीमत और अच्छी गुणवत्ता वाली फसलों के लिए क्षेत्रों को चिह्नित करना और उन्हें विकसित करना है। इसके अतिरिक्त खेती की टिकाऊ विधियों और तकनीक के दखल से किसानों की आय दोगुनी करना भी लक्ष्य है।

पायलट अध्ययन के लिए एक फील्ड ऐप और प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हुए बरेली के इन दो गांवों से 150 किसानों को लिया जाएगा। प्रत्येक खेत और किसान के कृषि क्रेडिट स्कोर (एसीएस) की गणना करने के बाद विशेषज्ञों की सलाह पर बीज, उर्वरकों और कीटनाशकों का वितरण किया जाएगा।

अध्ययन में क्षेत्र के लिए सर्वोत्तम फसल का निर्धारण करने के लिए तकनीक आधारित फसल उपयुक्तता विश्लेषण रिपोर्ट का भी उपयोग किया जाएगा।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

चुनावी हलफनामे पर हाईकोर्ट सख्त, बिहार के 42 विधायकों को नोटिस

लॉरेंस गैंग की 'मैडम जहर' बॉयफ्रेंड गैंगस्टर बॉबी कबूतर संग करती थी ये काम, ब्यूटी पार्लर की आड़ में खूनी खेल

घर में घुसकर मारेंगे गोली! राहुल गांधी और कांग्रेस सांसदों को खुली धमकी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

उन्नाव में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

मुफ्त योजनाओं पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, सरकारों को लगाई फटकार, क्‍या बंद होंगी ये स्‍कीमें?

अगला लेख