dharma sangrah
✕

खुशखबर, JIO ग्राहक अब दूसरों का मोबाइल कर सकेंगे रिचार्ज, कमीशन भी मिलेगा

Webdunia
शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (07:43 IST)
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौर में रिलायंस जियो के ग्राहक उसके नेटवर्क पर अब अन्य उपभोक्ताओं के मोबाइल भी रिचार्ज कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें करीब 4 प्रतिशत का कमीशन भी मिलेगा। वे अन्य उपभोक्ताओं के खातों का रिचार्ज एक मोबाइल एप के जरिए कर सकेंगे।
 
जियो ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जबकि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते बहुत से लोग अपने फोन को रिचार्ज नहीं कर पा रहे हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) आपरेटरों पर दबाव बना रहा है कि वे इस अवधि के दौरान सभी प्रीपेड कनेक्शनों की वैधता बढ़ाएं।
 
रिलायंस जियो ने गूगल प्ले स्टोर पर जियोपीओएस लाइफ एप पेश किया है। ग्राहक इस एप को डाउनलोड कर उसके नेटवर्क पर अन्य उपभोक्ताओं के फोन रिचार्ज कर सकते हैं। इसमें शामिल होने का शुल्क 1,000 रुपए है, लेकिन शुरुआती पेशकश के तहत इसे माफ कर दिया गया है।
 
इस एप को डाउनलोड करने वाले जियो के ग्राहकों को पहली बार न्यूनतम 1,000 रुपए डालने होंगे। उसके बाद वे न्यूनतम 200 रुपए मूल्य के रिचार्ज को ‘लोड’ कर सकेंगे। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

नवीनतम

भारत में अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं बचा, राहुल गांधी का केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

जेल में लंबी डीलिंग, शिवपाल-आजम की मुलाकात पर ओपी राजभर का बड़ा दावा

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

अगला लेख