shiv chalisa

महंगा हो सकता है कार-टू व्हीलर का थर्ड पार्टी बीमा, इरडा ने दिया प्रीमियम बढ़ाने का प्रस्ताव

Webdunia
गुरुवार, 5 मार्च 2020 (22:57 IST)
नई दिल्ली। कारों, दोपहिया और परिवहन वाहनों पर थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम बढ़ सकता है। बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण ने 1 अप्रैल, 2020 से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष में प्रीमियम दरों में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रस्ताव किया है।
 
इरडा ने वित्त वर्ष 2020-21 में 1000 सीसी से कम की कारों के लिए तीसरा पक्ष (टीपी) मोटर बीमा प्रीमियम दरों को 5.3 प्रतिशत बढ़ाकर 2,182 रुपए करने का प्रस्ताव किया है। अभी यह 2,072 रुपए है।
 
इसी तरह 1000 सीसी से 1500 सीसी की कारों के लिए प्रीमियम को 3,221 रुपए से बढ़ाकर 3,383 रुपए करने का प्रस्ताव किया गया है, वहीं 1500 सीसी से अधिक की कारों के लिए टीपी प्रीमियम को मौजूदा के 7,890 रुपए पर ही कायम रखने का प्रस्ताव किया गया है। आमतौर पर टीपी दरों में 1 अप्रैल से संशोधन करता है।
 
मसौदे के अनुसार 75 सीसी से कम के दोपहिया पर टीपी को 482 रुपए से बढ़ाकर 506 रुपए करने का प्रस्ताव है। 75 सीसी से 350 सीसी के दोपहिया पर भी प्रीमियम में बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। 350 सीसी से अधिक की बाइक पर प्रीमियम को 2,323 से बढ़ाकर 2,571 रुपए करने का प्रस्ताव है। इरडा ने इलेक्ट्रिक कारों और दोपहिया पर भी टीपी दरों में वृद्धि का प्रस्ताव किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

वेस्ट दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर: डिलीवरी बॉय की मौत, आरोपी हिरासत में

LIVE: इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का समापन आज, भाजपा कार्यकर्ता घेरेंगे कांग्रेस मुख्‍यालय

22 फरवरी से बदल जाएगी NCR की सूरत : एक ही ट्रैक पर दौड़ेंगी 'नमो भारत' और 'मेरठ मेट्रो', जानें क्या होगा फायदा!

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से ट्रंप नाराज, पूरी दुनिया पर 10% नया टैरिफ लगाने का ऐलान

Tariff पर US Supreme Court से झटका मिलने के बाद क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अगला लेख