biodatamaker
✕

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 5 जून 2025 (18:11 IST)
रेल मंत्रालय ने रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को यात्री की पहचान स्थापित करने के लिए उसके आधार आईडी को सत्यापित करने के लिए अधिकृत किया है। इस नियम से जरूरतमंद और सही यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिल सकेगा। इससे फर्जी आईडी, एजेंट्स की धांधली और बॉट्स की बुकिंग पर लगाम लगेगी और आम यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलना आसान हो जाएगा। इसकी जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है।  जो खाताधारक अपने खातों को आधार से जोड़ेंगे, उन्हें तत्काल टिकट बिक्री के पहले 10 मिनट के दौरान प्राथमिकता बुकिंग मिलेगी।

यहां तक कि आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को भी तत्काल खिड़की खुलने के पहले 10 मिनट के भीतर टिकट बुक करने की अनुमति नहीं है। इसलिए, अपने आईआरसीटीसी खाते को आधार के माध्यम से सत्यापित करना आवश्यक हो गया है।
 
इस साल 27 मई को जारी गजट अधिसूचना में कहा गया है कि रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, अधिसूचित करता है कि रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (सीआरआईएस) को हां/नहीं या ईकेवाईसी प्रमाणीकरण सुविधा का उपयोग करके टिकट जांच कर्मचारियों, चालक दल के सदस्यों और यात्रियों की पहचान स्थापित करने के लिए स्वैच्छिक आधार पर आधार सत्यापन की अनुमति दी जाती है।
 
अधिसूचना के लगभग एक सप्ताह बाद 4 जून 2025 को, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट किया कि भारतीय रेलवे जल्द ही तत्काल टिकट बुक करने के लिए ई-आधार सत्यापन का उपयोग करना शुरू करेगा। वैष्णव ने कहा, "इससे वास्तविक उपयोगकर्ताओं को जरूरत के समय कन्फर्म टिकट पाने में मदद मिलेगी। 
 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ‘इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन’ (आईआरसीटीसी) फिलहाल तीसरे पक्ष के माध्यम से आधार सत्यापन करवाता है, लेकिन गजट अधिसूचना के बाद सत्यापन करवाना काफी आसान और तेज हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि टिकट जांच करने वाले कर्मचारियों और चालक दल के सदस्यों को भी आधिकारिक उद्देश्यों के लिए इसके दायरे में लाया गया है।"
 
मंत्रालय ने एक प्रेस वक्तव्य भी जारी किया जिसमें कहा गया कि वर्तमान में आईआरसीटीसी वेबसाइट पर 13 करोड़ से अधिक सक्रिय ग्राहक हैं, जिनमें से केवल 1.2 करोड़ ही आधार-सत्यापित हैं।
 
इसमें कहा गया है कि आईआरसीटीसी ने उन सभी खातों के लिए विशेष सत्यापन करने का निर्णय लिया है जो आधार से प्रमाणित नहीं हैं। संदिग्ध पाए जाने वाले खातों को बंद कर दिया जाएगा। रेलवे का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि वास्तविक यात्रियों को सभी प्रकार के तत्काल टिकट मिलें।"
 
जो खाताधारक अपने खातों को आधार से जोड़ेंगे, उन्हें तत्काल टिकट बिक्री के पहले 10 मिनट के दौरान प्राथमिकता बुकिंग मिलेगी। यहां तक कि आईआरसीटीसी के अधिकृत एजेंटों को भी तत्काल खिड़की खुलने के पहले 10 मिनट के भीतर टिकट बुक करने की अनुमति नहीं है। इसलिए, अपने आईआरसीटीसी खाते को आधार के माध्यम से सत्यापित करना आवश्यक हो गया है।
 
मंत्रालय ने कहा कि रेलवे कुछ नियमों को और अधिक कठोर बनाकर तत्काल टिकट प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाने की योजना बना रहा है, जैसे केवल आधार-सत्यापित खातों को ही ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति देना, और बुकिंग के लिए आधार-आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण भी करना।
 
सूत्रों ने बताया कि कदाचार पर नियंत्रण के लिए काउंटर आधारित तत्काल टिकट भी आधार सत्यापन के बाद बुक किए जा सकते हैं। गजट अधिसूचना के अनुसार, आधार सत्यापन की प्रक्रिया स्वैच्छिक है और यात्री को इसके लिए अपनी सहमति देनी होगी।  भाषा Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

नवीनतम

Meerut में पति की हत्या के मामले में पत्नी और प्रेमी को मृत्युदंड, सांप के काटने से मौत दिखाने की रची थी साजिश

Abhijeet Dipke : दिल्ली में तिरंगा यात्रा पर अड़े CJP प्रमुख अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

bmw f450 rr : 420cc इंजन, 48 HP की पावर और 350 KM से ज्यादा की रेंज, सस्ती बीएमडब्ल्यू की धमाकेदार इंट्री

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

अगला लेख