Hanuman Chalisa
✕

भारत में जारी हो रहे हैं ई पासपोर्ट, क्या है इसमें खास, पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 नवंबर 2025 (08:41 IST)
E Passport news in hindi : विदेश यात्रा या पहचान प्रमाण के तौर पर पासपोर्ट एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसे अधिक सुरक्षित और तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के लिए सरकार ने हाइटेक ई-पासपोर्ट जारी कर रही है। हालांकि पुराने गैर-इलेक्ट्रॉनिक पासपोर्ट अपनी एक्सपायरी की अवधि तक मान्य रहेंगे। 
 
मई 2025 से शुरू हुई इस योजना में अब तक 80 लाख से ज्यादा ई-पासपोर्ट बनवाए जा चुके हैं। औसतन 50 हजार पासपोर्ट रोजाना जारी किए जा रहे हैं। ई-पासपोर्ट जारी करने में लगनेवाले समय को भी 45 मिनट से घटाते हुए 30 मिनट पर लाया गया है। कहा जा रहा है कि मौजूदा पासपोर्ट के एक्सपायर होने से 8 महीने पहले धारकों को एसएमएस के जरिये अलर्ट किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि जून 2035 ई-पासपोर्ट को पूरी तरह लागू कर दिया जाए।
 
नया पासपोर्ट अत्याधुनिक सुरक्षा फीचर से लैस है। आरएफआईडी चिप वाले इस पासपोर्ट में धारक का बायोमेट्रिक डाटा एन्क्रिप्टेड रूप में संग्रहीत रहता है। इस डाटा में फोटो, फिंगरप्रिंट को अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आइसीएओ) के मानकों के मुताबिक डिजिटल हस्ताक्षरित प्रारूप में सुरक्षित रूप से संग्रहीत रखा जाएगा। ई-पासपोर्ट से इमिग्रेशन काउंटरों पर सत्यापन में लगनेवाले समय में भारी कमी आएगी।
 
इस प्रणाली को आधार, पैन और डिजीलॉकर से भी जोड़ा गया है। इसमें पासपोर्ट धारक का डाटा सात परतों में सुरक्षित किया जाता है। पासपोर्ट धारक का डाटा नोएडा, चेन्नई और बेंगलुरु में स्थित डाटा सेंटरों में बंटा रहता है।
 
नए सिस्टम में 'एक व्यक्ति एक पासपोर्ट' को पुख्ता किया जा सकेगा। केंद्रीय सर्वर में मौजूद व्यक्ति के बायोमीट्रिक डाटा से ई-पासपोर्ट के डाटा का मिलान किया जा सकेगा और आवेदक के नाम पर यदि दूसरा पासपोर्ट मिलता है तो तुरंत पता भी चल जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

अगला लेख