Bhai Dooj
✕

आयकर विभाग की अंतिम चेतावनी, 31 मार्च तक आधार-पैन लिंक करवाना अनिवार्य नहीं तो हो जाएगा ब्लॉक

Webdunia
मंगलवार, 17 मार्च 2020 (10:13 IST)
नई दिल्ली। आपने अगर अभी तक आधार को पैन से लिंक नहीं करवाया है तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। आयकर विभाग ने कहा कि आधार को पैन से जोड़ना अनिवार्य है। 31 मार्च तक लोगों को यह काम कर लेना चाहिए। विभाग ने इस निर्धारित समय-सीमा का पालन करने की सलाह दी है।
 
आयकर विभाग ने पिछले महीने कहा था कि अगर 31 मार्च तक स्थायी खाता संख्या यानी पैन को आधार से नहीं जोड़ा जाता है, तो यह काम नहीं करेगा।

Don't miss the deadline!

It is mandatory to link your PAN and Aadhaar before 31st March, 2020.
You can do it through Biometric Aadhaar authentication & also by visiting the PAN service centers of NSDL and UTITSL #PANAadhaarLinking

Link: https://t.co/JudH8IqpQb pic.twitter.com/igAfV8vJUi

— Income Tax India (@IncomeTaxIndia) March 16, 2020

async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
विभाग ने कहा कि इस समय-सीमा का पालन करें। विभाग ने इसे लेकर एक ट्‍वीट भी किया है। इसमें कहा गया है कि पैन को 31 मार्च, 2020 से पहले आधार से जोड़ना अनिवार्य है। आप इसे बायोमेट्रिक आधार सत्यापन के जरिए या फिर एनएसडीएल और यूटीआईटीएसएल के पैन सेवा केंद्रों पर जाकर कर सकते हैं।
 
विभाग ने ट्विटर पर वीडियो डालते हुए कहा कि यह आगे के लिए फायदेमंद है। वीडियो में कहा गया है कि 2 तरीके से यह काम किया जा सकता है- पहला, 567678 या 56161 पर संदेश भेजकर यह किया जा सकता है। संदेश यूआईडीआईपैन स्पेस 12 अंकों का आधार स्पेस 10 अंकों का पैन (UIDPAN12digit Aadhaar>10digitPAN>) के प्रारूप में भेजा जा सकता है।
 
दूसरा, विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल- डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.इंकमटैक्सइंडियाईफाइलिंग.गोव.इन (www.incometaxindiaefiling.gov.in) के जरिए पैन को आधार से जोड़ा जा सकता है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 27 जनवरी तक 30.75 करोड़ पैन आधार से जोड़े जा चुके हैं। अभी 17.58 करोड़ पैन को आधार से जोड़ना शेष है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख