Daily Horoscope
✕

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 फ़रवरी 2026 (14:47 IST)
Income Tax Act 2025 : केंद्र सरकार ने आयकर अधिनियम 2025 के तहत मसौदा आयकर नियम और नए फॉर्म जारी किए हैं। नए फॉर्म 124 में HRA दावा करते समय मकान मालिक से संबंध की जानकारी देना अनिवार्य होगा। कंपनियों के PAN आवेदन और कर ऑडिट रिपोर्ट में भी अतिरिक्त खुलासे जरूरी होंगे। अंतिम नियम अप्रैल 2026 में अधिसूचित किए जाएंगे।

एचआरए का दावा करते समय कर्मचारी अपने नियोक्ता को किराये का अनुमानित विवरण देता है, लेकिन मकान मालिक के साथ संबंध की जानकारी देना अनिवार्य नहीं है। बहरहाल नए नियमों के मसौदे के अनुसार, नए फॉर्म 124 में करदाता को यह बताना होगा कि जिस मकान मालिक को किराया दे रहा है, उससे उनका कोई पारिवारिक या कोई अन्य संबंध तो नहीं है।

क्या होगा फायदा?

कमकान मालिक और किरायेदार के बीच के संबंधों की जानकारी अनिवार्य करने से फर्जी या बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए गए किराया दावों पर अंकुश लगेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और अनुचित दावों को खारिज करना आसान होगा। हालांकि इससे सही दावे करने वालों को परेशानी नहीं होगी।

कंपनियों के पैन आवेदन की प्रक्रिया भी सख्त

मसौदा प्रस्ताव में कंपनियों के लिए पैन आवेदन आवेदन करते समय यह घोषणा देना अनिवार्य होगा कि कंपनी के पास पहले से कोई पैन नहीं है। शाखाओं, परियोजना कार्यालयों या पूर्ववर्ती इकाइयों के नाम पर पहले से पैन होने की स्थिति में दोहराव से बचने के लिए आंतरिक जांच जरूरी होगी।

कर ऑडिट रिपोर्ट में देनी होगी यह जानकारी

अब कर ऑडिट रिपोर्ट में यह भी बताना होगा कि कौन-सा अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया गया है। इसका डेटा क्लाउड पर है या सर्वर पर। आईपी एड्रेस क्या है? डेटा किस देश में स्टोर है और भारत में बैकअप सर्वर कहां स्थित है। इससे डिजिटल रिकॉर्ड की पारदर्शिता बढ़ेगी और जांच के दौरान जानकारी आसानी से मिल सकेगी।
 
बहरहाल नया इनकम टैक्स अधिनियम 2025 टैक्स प्रणाली में बड़े बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का उद्देश्य टैक्स प्रणाली को सरल, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

नवीनतम

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख