dipawali
✕

Aadhaar में नाम और पता है गलत तो लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्‍स, दो बार मिलेगा मौका

Webdunia
गुरुवार, 9 जनवरी 2020 (09:03 IST)
आधार (Aadhaar) भारतीयता की पहचान के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज बन गया है। अगर आधार में आपका नाम या जन्म तारीख गलत है तो आप इसे आसानी से सही करवा सकते हैं। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जन्म तिथि में एक बार सुधार की सुविधा दी है। मोबाइल नंबर और अन्य बदलावों के लिए डॉक्यूमेंट्‍स की आवश्यकता नहीं होगी। नाम और जन्मतिथि में सुधार के लिए अब इन डॉक्यूमेंट्स की आवश्यकता होगी।
ALSO READ: बड़ी खबर, 125 करोड़ भारतीयों के पास है आधार
नाम में सुधार के लिए लगेंगे ये डॉक्यूमेंट्‍स : UIDAI ने नए फैसले में आधार में नाम बदलने के लिए दो बार मौका देने का फैसला किया है। नाम ठीक कराने के लिए आपके पास पासपोर्ट, पैनकार्ड, मतदाता आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा जारी पहचान पत्र, शैक्षणिक संस्थान का लेटर हेड, हथियार लाइसेंस, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, पेंशनकर्ता फोटो कार्ड, आवास प्रमाण पत्र जिसमें फोटो हो, ग्राम पंचायत प्रमुख द्वारा लेटर हेड पर जारी पते का प्रमाण पत्र में से किसी एक दस्तावेज होना चाहिए। आप आधार केंद्र में इनमें से कोई एक दस्तावेज लेकर सुधार करवा सकते हैं।
 
एक बार ही मिलेगी जन्मतिथि में सुधार की सुविधा : UIDAI ने जन्मतिथि में सुधार के लिए कुछ शर्तें भी तय की हैं। इसके तहत यदि जन्म तिथि में बदलाव की स्थिति में 3 साल से कम का अंतर हो तो आप संबंधित दस्तावेज के साथ किसी नजदीकी आधार सुविधा केंद्र में जाकर उसमें सुधार करवा सकते हैं। उम्र में यदि 3 साल से अधिक का अंतर है तो आपको क्षेत्रीय आधार केंद्र में दस्तावेज लेकर जाना पड़ेगा। यूआईडीएआई के मुताबिक आधार में लिंग में सुधार सुविधा अब एक बार ही मिलेगी।
 
लगेंगे ये दस्तावेज : जन्मतिथि सही करवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र, पैनकार्ड, पासपोर्ट, लेटर हेड पर ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी द्वारा जारी जन्मतिथि, फोटो पहचान पत्र का प्रमाण-पत्र, केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा योजना फोटो कार्ड या पूर्व सैनिक फोटो आईडी लेटरहेड, कक्षा 10वीं या 12वीं का सर्टिफिकेट, फोटो आईडी कार्ड और पहचान-पत्र में से कोई एक डॉक्यूमेंट्‍स की आवश्यकता होगी।

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख