Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

PAN Card से लेकर Driving Licence तक बनाना हुआ और आसान, सारी सुविधाएं एक ही वेबसाइट पर

Advertiesment
हमें फॉलो करें PAN Card card

सुधीर शर्मा

, मंगलवार, 17 जनवरी 2023 (17:10 IST)
नई दिल्ली। How to apply for a driving license and PAN Card : केंद्र सरकार digitalization को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देश के नागरिकों को किसी भी सरकारी कार्य करवाने में परेशानी न आए, इसके लिए सभी विभागों के पोर्ट्‍ल बनाए गए हैं। लेकिन क्या आपको पता है पेन कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस, बर्थ सर्टिफिकेट तक आप एक ही पोर्टल पर बनवा सकते हैं। हालांकि इस कार्डों के लिए अलग से भी साइट्‍स हैं। इसके लिए आपको india.gov.in/ जाना होगा।

इस पोर्टल पर केंद्र के साथ ही राज्यों की 12329 सर्विसेस के बारे में जानकारी दी गई है। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसमें एजुकेशन से लेकर जॉब्स मनी, टैक्सेस, ट्रैवल्स और टूरिज्म के साथ ही सभी सर्विसेस के बारे में आप जानकारी ले सकते हैं।
PAN Card card

हालांकि पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे महत्वपूर्ण डॉक्टूमेंट बनाते समय आपको कई दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और इसमें आपको कई प्रकार की सावधानियां भी बरतनी होगी। सर्विसेस की बात करें तो इसमें 71 हेल्थ और फैमिली वेलफेयर, 46 सर्विसेस एजुकेशन शामिल हैं।
PAN Card card

सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आप इसमें एप्लाई कर सकते हैं। लेकिन आपको किसी सर्विसेस का इस्तेमाल करते हुए विशेष ध्यान रखना होगा और दिए गए नियमों का पालन करना होगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

JP Nadda Profile: कौन हैं जेपी नड्‍डा, जिन्हें BJP ने फिर बनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष