Hanuman Chalisa

बिना फास्टैग वाली गाड़ियों को 15 फरवरी तक मिली राहत

Webdunia
गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (09:31 IST)
नई दिल्ली। बिना फास्टैग के वाहनों को अब 15 फरवरी तक टोल प्लाजा पर नकद भुगतान की मंजूरी दे दी गई है। 16 फरवरी से सभी वाहनों पर फास्टैग जरूरी हो जाएगा और बगैर फास्टैग वाली गाड़ियों को भारी जुर्माना देना होगा।
 
अभी भी कई वाहन चालक ऐसे हैं जो FASTag के स्थान पर नकद में टोल देना पसंद करते हैं। फिलहाल 75 से 78 फीसदी के लगभग वाहन चालक FASTag के जरिए टोल चुकाते हैं।
 
दरअसल, सरकार चाहती है कि 100 प्रतिशत टोल की वसूली FASTag के जरिए हो। इसी के चलते सरकार ने फास्टैग के लिए अलग से टोल पर लाइनें बनाई हैं। बिना फास्टैग वाले वाहन इन लाइनों में घुसते हैं तो उनसे डबल वसूली की जाती है। सरकार इसके जरिए डिजिटल पेमेंट को भी बढ़ावा देना चाहती है।
 
क्या होता है फास्टैग : फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन तकनीक है। इसमें रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) का इस्तेमाल होता है। वाहनों के विंडस्क्रीन पर लगने वाले विशेष प्रकार के 'टैग' के कारण जैसे ही गाड़ी टोल प्लाजा के नजदीक आएगी तो वहां लगा सेंसर वाहन फास्टैग को ट्रैक कर लेगा।
 
जैसे ही टोल प्लाजा पर आप पहुंचेंगे, वहां पर आपके फास्टैग खाते से निर्धारित शुल्क अपने आप कट जाएगा। यानी टोल प्लाजा पर आपको रुककर शुल्क जमा नहीं करना पड़ेगा।
 
दरअसल फास्टैग अकाउंट एक तरह से प्रीपेड अकाउंट होता है। ठीक उसी तरह जिस तरह आप अपने मोबाइल की सेवा जारी रखने के लिए शुल्क चुकाते हैं। रिचार्ज रखने के लिए शुल्क अदा करते हैं। इसमें होगा यह कि जब फास्टैग खाते की राशि खत्म हो जाएगी, उसे रिचार्ज कराना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: साउथ 24 परगना में फिर बवाल, भाजपा उम्‍मीदवार की गाड़ी फोड़ी, बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 61.11% मतदान

हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला: कानून बनाने के लिए सरकार को बाध्य नहीं कर सकते, याचिकाएं खारिज

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री धामी का बड़ा ऐलान, आंगनवाड़ी कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय

हरदोई में पीएम मोदी ने दी गंगा एक्सप्रेस-वे की सौगात, बंगाल में बंपर वोटिंग पर क्या बोले?

क्या UAE का OPEC छोड़ना भारत के लिए गेम-चेंजर साबित होगा?

अगला लेख