suvichar
✕

महंगे हुए ये सरकारी बीमा, PMJJBY की प्रीमियम दर भी बढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 31 मई 2022 (21:44 IST)
सरकार ने मंगलवार को अपनी प्रमुख बीमा योजनाओं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) का प्रीमियम बढ़ा दिया है। ऐसा इन योजनाओं को आर्थिक रूप से व्यावहारिक बनाए रखने को लिए किया गया। पीएमजेजेबीवाई की प्रीमियम दर को बढ़ाकर 1.25 रुपए प्रतिदिन कर दिया गया है। इस तरह यह सालाना 330 रुपए से बढ़कर 436 रुपए हो गई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पीएमएसबीवाई के लिए वार्षिक प्रीमियम 12 रुपए से बढ़ाकर 20 रुपए कर दी गई है। नई प्रीमियम दरें 1 जून 2022 से प्रभावी हैं।
 
इस तरह पीएमजेजेबीवाई का प्रीमियम 32 फीसदी और पीएमएसबीवाई का प्रीमियम 67 फीसदी बढ़ा है। इस योजना के तहत किए गए दावों के आधार पर यह फैसला लिया गया है। बीते वित्त वर्ष के अंत यानी 31 मार्च 2022 तक पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के तहत सक्रिय ग्राहकों की संख्या क्रमशः 6.4 करोड़ और 22 करोड़ थी।
 
पीएमएसबीवाई की शुरुआत से 31 मार्च 2022 तक प्रीमियम के तौर पर 1,134 करोड़ रुपए की राशि एकत्र की गई और 2,513 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया गया है। इसके अलावा पीएमजेजेबीवाई के तहत प्रीमियम के रूप में 9,737 करोड़ रुपए की राशि जमा की गई और 14,144 करोड़ रुपए के दावों का भुगतान किया गया।
 
बयान में कहा गया कि भारत को पूरी तरह से बीमाकृत समाज बनाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के मद्देनजर अगले 5 वर्षों में पीएमजेजेबीवाई के तहत दायरे को 6.4 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ और पीएमएसबीवाई के तहत कवरेज को 22 करोड़ से बढ़ाकर 37 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।
 
पीएमजेजेबीवाई बैंक या डाकघर में खाता रखने वाले 18-50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को किसी भी कारण से मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा कवर देती है। दूसरी ओर पीएमएसबीवाई 18-70 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को दुर्घटना में मृत्यु या पूर्ण स्थायी विकलांगता के लिए 2 लाख रुपए और आंशिक स्थायी विकलांगता के लिए 1 लाख रुपए का बीमा कवर देती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

नवीनतम

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

'पहले रामभक्तों पर चलती थीं गोलियां, आज होती है पुष्पवर्षा', CM योगी ने बताया रामराज्य और सुशासन का मतलब

दीपोत्सव 2026 में दिखेगा 3D और लेजर शो का जादू, 28 मिनट में जीवंत होगी श्रीराम के अयोध्या लौटने की गाथा

दीपोत्सव 2026 पर राममय होगी अयोध्या, दीवारों पर जीवंत होंगे भगवान राम और माता सीता के प्रसंग, दिखेगी त्रेतायुग की झलक

यूपी में 200 एकड़ में बनेगा बायो-फार्मा पार्क, योगी सरकार की बड़ी तैयारी, इंसुलिन से लेकर एंटीबॉडी तक होगा उत्पादन

अगला लेख