Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) ने अपने कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। EPFO ने अपने सर्कुलर में कहा कि UAN Activation और बैंक अकाउंट में Aadhaar seeding को 30 जून तक के लिए बढ़ाया जा रहा है। संगठन सबस्क्राइबर की सहूलियत के लिए कई बार इस डेडलाइन को बढ़ा चुका है।
EPFO ने एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इंसेंटिव (ELI) स्कीम के तहत यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिव करने और बैंक अकाउंट को आधार से जोड़ने की लास्ट डेट को एक बार फिर बढ़ा दिया है। एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन ने इसकी आखिरी तारीख को बढ़ाकर अब 30 जून 2025 कर दिया है।
क्या है ELI Sceme
केंद्र सरकार ने देश में रोजगार बढ़ाने के लिए 2024-25 के बजट में एक नई स्कीम की घोषणा की थी। उसे Employment Linked Incentive (ELI scheme) कहा गया था। इस स्कीम का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों औपचारिक नौकरियों में लाना है और कंपनियों को प्रेरित करना है कि वे नए टैलेंस को अवसर दें।
क्यों जरूरी है UAN एक्टिवेशन
EPF या EDLI जैसे लाभों का दावा करने के लिए सबसे पहली शर्त है कि कर्मचारी का UAN एक्टिव हो और वह आधार से जुड़ा हो। एक एक्टिव UAN से EPFO के साथ कर्मचारी की पहचान पूरी तरह सुनिश्चित होती है और सभी संबंधित रिकॉर्ड सही तरह अपडेट रहते हैं। इससे न केवल बीमा का फायदा उठाया जा सकता है, बल्कि पेंशन (EPS), पीएफ (EPF) निकासी और अन्य दावों में भी सरलता रहती है।
UAN को ऐसे करें एक्टिवेट
UAN एक्टिवेशन की प्रोसेस ऑनलाइन और आसान है। कर्मचारी EPFO के मेंबर पोर्टल पर जाकर कुछ सरल स्टेप्स में इसे पूरा कर सकते हैं।
-
EPFO की साइट- https://uniedportal mem.epndia.gov.in पर जाएं
-
'एक्टिवेट UAN' लिंक पर क्लिक करें
-
UAN, नाम, DOB, आधार नंबर और मोबाइल नंबर भरें
-
मोबाइल पर आए OTP से वेरीफाई करें
-
लॉगिन क्रेडेंशियल सेट करें
-
एक्टिवेशन पूरा होने के बाद कर्मचारी अपने PF बैलेंस, क्लेम स्टेटस और KYC अपडेट जैसे काम ऑनलाइन कर सकते हैं