Hanuman Chalisa

मई में होंगे 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

Webdunia
शनिवार, 30 अप्रैल 2022 (08:23 IST)
नई दिल्ली। हर माह की शुरुआत कई नियमों में बदलाव के साथ होती है। 1 मई से भी देश में कई चीजें बदलने जा रही है। इनका आप पर सीधा असर होगा। आइए जानते हैं मई में क्या बदलने जा रहा है और इसका आम जनता पर क्या असर होगा?
 
IPO में UPI पेमेंट लिमिट में होनी है बढ़ोतरी : सेबी ने नियमों में बदलाव कर IPO में UPI पेमेंट की लिमिट बड़ा दी है। 1 मई के बाद किसी कंपनी के IPO में इंवेस्ट करने के लिए UPI से पेमेंट करते समय आप 5 लाख रुपए तक की बिड सब्मिट कर सकते हैं। फिलहाल ये लिमिट दो लाख रुपए की है।
 
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा : उत्तर प्रदेश सरकार ने लखनऊ को गाजीपुर से जोड़ने वाले 340 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय लिया है। 1 मई से इस एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स की वसूली शुरू हो जाएगी। यहां पर 2.45 रुपए प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स लिया जाएगा। 
 
घट सकते हैं पेट्रोल डीजल के दाम : देश में पेट्रोल डीजल के दाम चरम पर है। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों से ईंधन पर VAT घटाने की अपील की है। माना जा रहा है कि कई राज्य जल्द ही वैट घटाने की घोषणा करेंगे। इससे पेट्रोल डीजल के दाम घट सकते हैं।
 
बढ़ेंगे गैस सिलेंडर के दाम : तेल कंपनियां मई में गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा सकती है। पिछली बार गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।
 
11 दिन बंद रहेंगे बैंक : मई की शुरुआत ही लंबी छु्ट्टियों के साथ होगी। 1 मई से 4 मई तक लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। शनिवार और रविवार को मिलाकर मई महीने में पूरे 11 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों के हिसाब से होंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान ने होर्मुज में भारत जा रहे 2 जहाजों को क्यों रोका, IRGC का आया बयान, क्या फिर बढ़ने वाला है तनाव

बंदरिया ने मासूम को बनाया ‘कैदी’, 2 घंटे तक कब्जा, फिर हुआ चौंकाने वाला रेस्क्यू

बंगाल में CM योगी का तीखा हमला, बोले- 4 मई के बाद TMC गुंडों की उल्टी गिनती शुरू

बेडरूम वाले बयान पर नहीं थमा बवाल, फिर बोले पप्पू यादव- 70 से 80 प्रतिशत राजनेता देखते हैं पोर्न

Operation Sindoor : Pakistan ने दिल्ली पर दागी थी शाहीन मिसाइल, भारत की Barak 8 मिसाइल सिस्टम ने किया था ढेर, बड़ा खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पश्चिम बंगाल में सुबह 11 बजे तक 41 फीसदी मतदान, मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान झड़प

डिजिटल ट्रैकिंग से बदली यूपी शिक्षा व्यवस्था, 67 हजार स्कूल जुड़े स्टूडेंट रिपोर्ट कार्ड सिस्टम से

पश्चिम बंगाल में शुरुआती घंटों में महिलाओं की बंपर वोटिंग, बड़ा सवाल महिला वोटर्स किसके साथ?

Weather Update : देश में मौसम का डबल अटैक, यहां झुलसा रही भीषण गर्मी, कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में बवाल, टीएमसी कार्यकर्ताओं और हुमायूं कबीर के बीच झड़प

अगला लेख