Hanuman Chalisa

रेलवे ने सीमेंट कंपनियों से मालगाड़ियां खाली करने को कहा, होगी जरूरी सामानों की आपूर्ति

भाषा
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020 (11:07 IST)
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने सीमेंट कंपनियों से कहा है कि वे अपना सामान मालगाड़ियों से उतार दें ताकि उनका इस्तेमाल देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए किया जा सके। सूत्रों ने कहा कि लॉकडाउन लागू होने के साथ रेलवे अनाज पहुंचाने के लिए प्रतिदिन लगभग 50-60 रैक का इस्तेमाल कर रहा है, लेकिन मांग अधिक है।
ALSO READ: बड़ी खबर, 15 अप्रैल से चलेंगी ट्रेनें, रेलवे ने शुरू कीं तैयारियां
उन्होंने बताया कि इस समय सीमेंट की बोरियों से लदी लगभग 300 मालगाड़ियां खड़ी हैं और कोरोना वायरस महामारी के चलते निर्माण गतिविधियां बंद होने के कारण सीमेंट कंपनियां उन्हें उतारने की जल्दी में नहीं हैं।
 
अधिकारियों ने कहा कि रेलवे ने माल उतारने में देरी पर लगाने वाले शुल्क को माफ कर दिया है इसलिए कंपनियों को माल नहीं उतारने पर कोई नुकसान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमने उनसे कहा है कि अगर वे 1-2 दिनों में अपना माल नहीं उतारेंगे, तो हम उन पर शुल्क लगा देंगे।
ALSO READ: Corona Virus : रेलवे के 20000 कोच बनेंगे आइसोलेशन वार्ड
अधिकारियों ने कहा कि देश में आवश्यक वस्तुओं की भारी मांग को देखते हुए और सड़क मार्ग से माल की आवाजाही बहुत कम होने के चलते इन मालगाड़ियों को फलों, सब्जियों, खाद्यान्नों, नमक और चीनी जैसी जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति के लिए मुक्त कराना जरूरी है। सूत्रों ने कहा कि रेलवे यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य के अधिकारियों के संपर्क में है कि उनकी मालगाड़ियों को समय पर रवाना किया जाए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

पीएम नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष: आस्था-परंपरा-विकास का अनूठा संगम बना नमो-मोहन का MP मॉडल

CM ​योगी के तीखे तेवरों से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप, कहा- भ्रष्ट अफसरों पर खुद एक्शन लो, नहीं तो....

अयोध्या में रामलला को चढ़ाया सबसे महंगा आम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए संकेत?

नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

अगला लेख