Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 (09:53 IST)
Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 (10:04 IST)
CBSE 12th re-evaluation: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में छात्र खुद को मिले अंकों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। इसे देखते हुए बोर्ड ने अपना वेरिफिकेशन और री-वैल्यूएशन पोर्टल शुरू कर दिया है। अब आप ऑनलाइन तरीके से अपने नंबरों को री-वेरिफाई और री-इवैल्युएट घर बैठे करा सकते हैं।
कई छात्र भारी-भरकम फीस के डर से कॉपियों की दोबारा जांच कराने से हिचकते थे, इसे देखते हुए बोर्ड ने छात्रों के हित में फीस में भारी कटौती की है। अब आंसर की स्कैंड कॉपी और वेरिफिकेशन फी को घटाकर केवल 100-100 रुपए कर दिया गया है. इसके साथ ही, री-इवैल्युएशन के लिए प्रति प्रश्न मात्र 25 रुपए का शुल्क तय किया गया है।
री-इवैल्युएशन की 3-स्टेप प्रक्रिया
स्टेप 1: मार्क्स वेरिफिकेशन : सबसे पहले आपको अपने अंकों की दोबारा टोटलिंग (गणना) के लिए आवेदन करना होगा। बोर्ड आपकी कॉपी के अंकों को जोड़कर रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा।
स्टेप 2: स्कैंड कॉपी मंगाना : मार्क्स वेरिफिकेशन के बाद ही आप अपनी उत्तर पुस्तिका (Answer Sheet) की डिजिटल यानी स्कैंड कॉपी मंगवा सकते हैं।
स्टेप 3: री-इवैल्युएशन : अपनी स्कैंड कॉपी को देखने के बाद यदि आपको किसी विशेष प्रश्न के मूल्यांकन में कोई गलती या गड़बड़ी नजर आती है, तभी आप उस प्रश्न के री-इवैल्युएशन के लिए दावा कर सकते हैं।
ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका
वेबसाइट पर जाएं: सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
लिंक चुनें: होमपेज पर दिए गए 'Post Result Activities' विकल्प पर क्लिक करें।
लॉगिन करें: अपने रोल नंबर और अन्य जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
विषय चुनें: जिस विषय की री-चेकिंग करानी है, उसका चयन करें।
फीस का भुगतान: नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या ऑनलाइन माध्यम से प्रति विषय 100 रुपए की फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें।
फीस रिफंड का नियम: यदि री-इवैल्युएशन के बाद छात्र के अंकों में बढ़ोतरी होती है, तो उस विशेष प्रश्न के लिए ली गई री-इवैल्युएशन फीस (25 रुपए) बोर्ड द्वारा छात्र के बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें