dharma sangrah

भारत के इस पड़ोसी देश में मिलता है दुबई से भी सस्ता सोना, घूमने जाएं तो लाना ना भूलें

WD Feature Desk
गुरुवार, 10 अप्रैल 2025 (15:48 IST)
India neighbour country with cheapest gold price: भारतीय समाज में सोने को इन्वेस्टमेंट के बेहतरीन विकल्प के तौर पर देखा जाता है।  इसीलिए जब कभी सोना सस्ता होता है लोग निवेश करते हैं।  इसी तरह यदि कोई भारत से दुबई जाता है तो वहां से सोने की खरीदी के बारे में जरूर सोचता है। इसका कारण है कि दुबई में सोना भारत से सस्ता होता है। लेकिन क्या आपको पता है भारत का एक ऐसा पड़ोसी देश है जहां दुबई से भी सस्‍ता सोना मिलता है।  जी हां भूटान भारत का वो पड़ोसी देश है जहां सोने की कीमत दुबई में सोने के भाव से करीब 5 से 10 फीसदी तक सस्‍ती रहती हैं। अगर ये खबर पढ़ कर आपके मन में भी भूटान जाकर सोना खरीदने का विचार आ रहा है तो हम आपको बता दें कि भूटान से सोना खरीदने के कुछ नियम हैं जिनकी जानकारी आपको होनी चाहिए। आइये इस आलेख में जानते हैं कि भूटान से सोना खरीदने के लिए किन नियमों की जानकारी और पालन जरूरी है।   
  
भूटान में सोना सस्ता क्यों है

भूटान में सोना सस्ता मिलने की कई वजहें हैं।  सबसे बड़ी वजह यह है कि भूटान में सोना टैक्स-फ्री होता है। टैक्‍स ना लगने की वजह से भूटान में सोने की कीमतें काफी कम हैं।  साथ ही भूटान में सोने पर आयात शुल्क भी बेहद कम लगता है। भूटान और भारत की करेंसी की कीमत में ज्‍यादा अंतर ना होने से भारतीयों के लिए भूटान से सोना खरीदना फायदे का सौदा रहता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि भूटान में सोने की कीमतें दुबई में सोने के भाव से करीब 5 से 10 फीसदी तक सस्‍ती रहती हैं।

भूटान से सोना खरीदने के नियम
भारतीयों को भूटान से सोना खरीदने के लिए कुछ नियमों का पालन करना होता है।
  • पर्यटकों को भूटान सरकार द्वारा प्रमाणित होटल में कम से कम एक रात रुकना अनिवार्य होता है।
  • सोना खरीदने के लिए अमेरिकी डॉलर में भुगतान करना होता है।  
  • भारतीयों को प्रति व्यक्ति प्रति दिन 1,200-1,800 रुपये सस्टेनेबल डेवलपमेंट फीस (SDF) भी चुकानी होती है।
  • भूटान के वित्त मंत्रालय की स्‍वामित्‍व वाली दुकानों से ही सोना खरीदा जा सकता है।
  • सोना खरीदने पर पर्यटकों को रसीद लेनी जरूरी है।
  • भारतीय पर्यटक भूटान से एक बार की यात्रा में 20 ग्राम तक ड्यूटी-फ्री सोना (Gold Price) खरीद सकता है।
इन नियमों के साथ कोई भी टूरिस्‍ट भूटान में ड्यूटी-फ्री दुकानों से सोना खरीद सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

नवीनतम

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

Top News 8 September: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली हॉस्टल हादसे पर हाईकोर्ट सख्त; चांद पर ट्रंप का दावा

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख