suvichar
✕

परेशानी से बचने के लिए जल्द निपटा लें काम, मई में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक

Webdunia
शुक्रवार, 29 अप्रैल 2022 (11:37 IST)
नई दिल्‍ली। अगर आपको बैंक से संबद्ध कोई काम हो तो वे जल्द से जल्द निपटा लें, क्योंकि मई माह में ईद उल फितर, बुद्ध पूर्णिमा और भगवान श्री परशुराम जयंती के कारण करीब 11 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। इन छुट्टियों में वीकेंड भी शामिल हैं। छुट्टी का कैलेंडर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने जारी किया है।
 
आरबीआई के मुताबिक बैंक की छुट्टियां राज्यों के आधार पर अलग-अलग होती हैं और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अधिसूचित की जाती हैं। दूसरे और चौथे शनिवार को भी अवकाश के रूप में नामित किया गया है। इनमें 4 हॉलिडे त्‍योहारों पर और बाकी रविवार शनिवार के हैं।
 
आरबीआई के अनुसार 1 मई रविवार, 2 मई रमजान ईद केरल में बैंक बंद रहेंगे, 3 मई भगवान श्री परशुराम जयंती/ रमजान ईद/ बसवा जयंती/ अक्षय तृतीया (मंगलवार) को केरल को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। 8 मई रविवार, 9 मई रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन (सोमवार) को बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 14 और 15 मई को शनिवार और रविवार रहेगा। 16 मई बुद्ध पूर्णिमा (सोमवार) को त्रिपुरा, बेलापुर, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली में बैंक बंद रहेंगे। 22 मई रविवार, 28 मई  शनिवार, 29 मई  रविवार को बैंक बंद रहेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tiger Shroff Firing Case में मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

Uttarakhand : कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी का कार्यक्रम बीच में रुकवाया, मंत्री सुबोध उनियाल ने लगाई फटकार

BSNL यूजर्स ध्यान दें! ऐसे चेक करें रिचार्ज की वैलिडिटी और बचा हुआ डेटा, ये हैं 4 आसान तरीके

Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

UP चुनाव 2027 : सर्वे में BJP को बढ़त का दावा, योगी सरकार से 77% संतुष्ट, CM पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

सभी देखें

नवीनतम

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

नवरात्रि पर्व के अवसर पर अहमदाबाद में मैथिली ठाकुर ने जमाया रंग, CM भूपेंद्र पटेल ने दी गायिका को दी शुभकामनाएं

Top News 20 October: राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं

Jio IPO ने रचा इतिहास! ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा का दांव, एंकर निवेशकों की डिमांड 30 गुना पार

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

अगला लेख