Hanuman Chalisa
✕

28-29 मार्च को हड़ताल, आज से 4 दिन बंद रहेंगे बैंक

Webdunia
शनिवार, 26 मार्च 2022 (08:22 IST)
नई दिल्ली। बैंकों के निजीकरण सहित अन्य सरकारी फैसलों के विरोध में विभिन्न कर्मचारी यूनियन की 2 दिन की हड़ताल के कारण शनिवार से देशभर में बैंक अगले 4 दिन तक बंद रहेंगे।
 
भारतीय मजदूर संघ को छोड़कर सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों (बीएमएस) ने चार नए श्रम कानूनों और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के बड़े पैमाने पर निजीकरण का विरोध करने के लिए 28 और 29 मार्च को बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। वहीं, चौथा शनिवार होने के कारण 26 और रविवार होने की वजह से 27 को भी बैंक बंद रहेंगे। 
 
यूनियनों को आशंका है कि सरकार बैंकिंग कंपनी संशोधन विधेयक 2021 की तरफ किसी भी समय दो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के निजीकरण की घोषणा के अनुसरण के लिए जा सकती है।
 
पुरानी पीढ़ी के निजी क्षेत्र के बैंक कर्मचारी, कुछ विदेशी बैंक, ग्रामीण बैंक और कोओपरेटिव बैंक भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। बैंक के निजीकरण के विरोध में संघों ने स्पष्ट किया कि वे हड़ताल पर हैं।
 
एसबीआई ने कहा, बैंक यूनियन की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

नवीनतम

जनजातीय गौरव दिवस: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का किया अनावरण, दी 357.71 करोड़ के 82 कार्यों की सौगात

दिल्ली में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन रद्द, अब भोपाल में होगा शक्ति प्रदर्शन, हर विधानसभा से 1000 कार्यकर्ता जुटाने का लक्ष्य

कुलगाम मुठभेड़ में लश्कर के 2 आतंकी ढेर, कश्मीर का आखिरी सक्रिय स्थानीय कमांडर लतीफ भट भी मारा गया

भारत समिट में लगे नारे पर इटली में छिड़ी बहस, मेलोनी के गठबंधन की नेता ने किया भारत सरकार का बचाव

आदिवासी गौरव दिवस पर भव्य आयोजन, CM पटेल ने 3.5 करोड़ के अत्याधुनिक फायर टेंडर का किया लोकार्पण

अगला लेख