dharma sangrah
✕

Bank Holidays in March 2024 : मार्च में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जान लें तारीखें

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 29 फ़रवरी 2024 (07:00 IST)
Bank Holidays in March 2024 :  मार्च महीने को फाइनेंशियल ईयर का आखिरी महीना भी कहा जाता है। बैंक से संबंधित काम आपके पेंडिंग पड़े हैं तो उन्हें तुरंत निपटा लें, क्योंकि मार्च में बैंकों में करीब 14 दिन तक छुट्टियां रहेंगी। हालांकि यह अलग-अलग राज्यों के हिसाब से रहेंगी। जानिए कौनसी हैं वे तारीखें जिनमें बैंक रहेंगे बंद। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। 
 
हर रविवार को भी बैंकों का अवकाश रहता है। बैंकों की छुट्ट‍ियों का कैलेंडर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी किया जाता है। कुछ राज्यों में अवकाश की तारीख को लेकर बदलाव हो सकता है। इसलिए आप बैंक की 
 
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) सालभर की बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। यह लिस्ट कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे राष्ट्रीय/राज्य की छुट्टियां, धार्मिक उत्सव, बैंकों की जरूरत और सरकारी घोषणाओं के साथ ही दूसरे बैंकों से तालमेल। 
आरबीआई की तरफ से छुट्ट‍ियों की लिस्ट को आधिकारिक रूप से जारी किया जाता है।
 
आप बैंक की छुट्टी के दिन भी ऑनलाइन बैंकिंग से अपना जरूरी कामकाज निपटा सकते हैं। 
 
हालांकि बैंक बंद रहने की तारीखों को पहले से जानने से आपको यह फायदा होगा कि आप अपने काम की प्लानिंग आराम से कर सकेंगे।
 
देखें मार्च महीने में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट 
 
1 मार्च : चपचार कुट (मिजोरम)
3 मार्च : रविवार के कारण अवकाश
8 मार्च : महाशिवरात्रि (त्रिपुरा, मिजोरम, तमिलनाडु, सिक्किम, असम, मणिपुर, ईटानगर, राजस्थान, नागालैंड, पश्‍च‍िम बंगाल, नई दिल्ली, गोवा, बिहार, मेघालय को छोड़कर)
9 मार्च : महीने का दूसरा शनिवार
10 मार्च : रविवार के कारण अवकाश
17 मार्च : रविवार के कारण अवकाश
22 मार्च : बिहार दिवस (बिहार)
23 मार्च : महीने का चौथा शनिवार
24 मार्च : रविवार के कारण अवकाश
25 मार्च : होली (कर्नाटक, ओडिशा, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल, नागालैंड, बिहार, श्रीनगर को छोड़कर)
26 मार्च : याओसांग दूसरा दिन/होली (ओडिशा, मणिपुर, बिहार)
27 मार्च : होली (बिहार)
29 मार्च : गुड फ्राइडे (त्रिपुरा, असम, राजस्थान, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)  31 मार्च : रविवार के कारण अवकाश।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे 1.10 लाख लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अरुणाचल प्रदेश में 11,200 MW की परियोजना के खिलाफ हिंसा, NHPC ऑफिस और पुलिस स्टेशन में आगजनी, 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

मक्का-मदीना पर मिसाइल हमले के आरोप से मचा तनाव, हूतियों का इनकार, रियाद एयरपोर्ट आज से खुलेगा

अगला लेख