shiv chalisa

ATM से लेकर ट्रेन टिकट तक आज से लागू होंगे ये बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

जानिए 1 मई से एफडी रेट्स से लेकर दूध के दाम तक क्या क्या बदलाव होंगे?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 1 मई 2025 (07:50 IST)
Rule Changes in May : आज मई माह की पहली तारीख है। हर माह की तरह ही इस बार भी कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं जिनका आप पर सीधा असर होगा। जानिए एटीएम से निकासी से लेकर ट्रेन टिकट तक आज से क्या क्या बदलाव होंगे? 
 
ATM से पैसे निकालने पर ज्यादा शुल्क : मेट्रो शहरों में एटीएम से हर माह 3 बार मुफ्त में लेन-देन किया जा सकता है। गैर-मेट्रो शहरों में आप 5 बार एटीएम से फ्री में लेन-देन कर सकते हैं। मुफ्त सीमा के बाद बैंक हर लेन-देन पर 23 रुपए तक चार्ज लगा सकते हैं। अगर कोई ग्राहक एटीएम में अकाउंट बैलेंस चेक करता है तो उसे 7 रुपए चार्ज देना पड़ सकता है, पहले उसे इसके लिए 6 रुपए देते होते थे। 
 
FD ब्याज दरों में बदलाव : आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती के बाद अब बैंकों ने भी एफडी पर ब्याज दरें घटानी शुरू कर दी हैं। इससे एफडी पर लोगों को कम ब्याज मिलेगा। अधिकांश बैंकों ने 1 मई से ऊंची ब्याज दर वाली एफडी को बंद करने का फैसला लिया है। 
 
वेटिंग टिकट सामान्य कोच में ही मान्य : अगर आप एसी या स्लीपर कोच का वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन में यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। अब वेटिंग टिकट सिर्फ जनरल कोच में ही मान्य होंगे। आप वेटिंग टिकट के साथ स्लीपर कोच में यात्रा नहीं कर सकेंगे। अगर आप वेटिंग टिकट पर जनरल कोच में यात्रा करते पाए गए तो टीटी आपको सामान्य कोच में भेज सकता है या जुर्माना लगा सकता है।
 
महंगा हुआ दूध : मदर डेयरी के बाद अमूल दूध ने देश भर में दूध की कीमत में 2 रुपए का इजाफा कर दिया है। इससे देशभर में आज से अमूल का दूध महंगा मिलेगा। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात में नवजात शिशुओं की सुरक्षा के लिए 11 नई 'नियोनेटल एंबुलेंस' शुरू

अगला लेख